Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे के नेतृत्व में अधिकार पदयात्रा
    छत्तीसगढ़

    सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे के नेतृत्व में अधिकार पदयात्रा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ – सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस और NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “छात्र अधिकार पदयात्रा” निकाली। प्रदर्शनकारियों ने करीब 16 किलोमीटर का पैदल मार्च कर शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उस कॉलेज को सरसिंवा से 15–20 किलोमीटर दूर धोबनी में खोल रही है। इससे सरसिंवा क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और क्षेत्रवासियों के साथ छल किया जा रहा है।

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेता के निजी महाविद्यालय को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर शासकीय महाविद्यालय को धोबनी स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि निजी कॉलेज प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को धोबनी में कॉलेज खुलने पर कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि खुशी है कि वहां भी महाविद्यालय खुले, लेकिन सरसिंवा के लिए घोषित कॉलेज को वहां से हटाने का विरोध किया जा रहा है।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरसिंवा तेजी से एक शहरी हब के रूप में विकसित हो रहा है, ऐसे में यहां महाविद्यालय खुलना बेहद जरूरी है। यदि कॉलेज सरसिंवा में नहीं खुलता है तो क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारी जब कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें रास्ते में रोककर उनकी मांगें सुनीं।

    फिलहाल सरसिंवा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। अब यह देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस जनआंदोलन और छात्र हितों से जुड़ी मांग को कितनी गंभीरता से लेता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

    July 6, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

    July 6, 2026

    सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

    July 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.