Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»IRCTC घोटाले में लालू यदाव और उनके परिवार की मुश्किल बढ़ी, 24 गवाहों ने खिलाफ में दी गवाही
    BREKING NEWS

    IRCTC घोटाले में लालू यदाव और उनके परिवार की मुश्किल बढ़ी, 24 गवाहों ने खिलाफ में दी गवाही

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने IRCTC मामले में अभियोजन पक्ष के लगभग दो दर्जन गवाहों से पूछताछ पूरी कर ली है। सीबीआई ने जुलाई 2017 में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव , उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ IRCTC होटलों के टेंडर की शर्तों में हेरफेर करके कथित तौर पर अवैध तरीके के कमाई के आरोप में मामला दर्ज किया था।

    IRCTC केस में बड़ा अपडेट, 24 गवाहों के चलते मुश्किल में लालू परिवार

    हमारे सहयोगी अखबार ईकनॉमिक टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, इन गवाहों ने लालू प्रसाद यादव और बाकी आरोपियों के खिलाफ में गवाही दी है। CBI अगले हफ्ते अभियोजन पक्ष के दो दर्जन और गवाहों को पेश कर सकती है। ये गवाह लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी , तेजस्वी यादव और अन्य लोगों के खिलाफ घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गवाही देंगे। मुख्य पूछताछ के बाद, इन अभियोजन पक्ष के गवाहों से बचाव पक्ष के वकील जिरह करेंगे। बचाव पक्ष इस महीने के अंत में शुरू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई पहले से गवाही दे चुके गवाहों की जिरह के बाद और अधिक अभियोजन पक्ष के गवाहों को (बयान के लिए) बुलाने पर फैसला करेगी।

    पिछले साल ही तय हुए थे IRCTC केस में आरोप

    पिछले साल अक्टूबर में, एक विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे। अदालत ने लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत), आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य आरोप लगाए थे। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य पर साजिश और धोखाधड़ी सहित कई अपराधों का आरोप है।

    जज की टिप्पणी क्या थी, जानिए

    विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा था कि वो पहली नजर में इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि लालू प्रसाद को पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी और उन्होंने होटलों के हस्तांतरण को प्रभावित करने के लिए हस्तक्षेप किया था। 13 अक्टूबर को आदेश सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा, ‘निविदा प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए थे, यह स्पष्ट संभावना के रूप में सामने आया है कि बिक्री के समय, जमीन के प्लॉट्स का कम मूल्यांकन किया गया था और फिर वो लालू प्रसाद यादव के हाथों में आ गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.