BREKING NEWS

नई नवेली दुल्हन विदा होकर आ रही थी ससुराल, बिच रस्ते में गाड़ी में लगी आग सबकुछ जलकर राख

शहडोल: कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… , शहडोल में रविवार रात को यह कहावत उस वक्त सच साबित हुई, जब खुशियों से लदी एक शादी वाली कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक जोड़े के लिए यह गौना पहली विदाई जीवन भर न भूलने वाला मंजर बन गया।

कार में सवार थे छह लोग

शहडोल के पुरानी बस्ती निवासी रामजी गुप्ता के पुत्र की विदाई देवसर से शहडोल आ रही थी। परिवार ने शहडोल की विराट कैब की एक CNG अर्टिगा कार किराए पर ली थी। कार में नई नवेली बहू समेत कुल 6 लोग सवार थे। पूरा परिवार शहडोल चौपाटी तक पहुंच ही रहा था, तभी सरावगी पेट्रोल पंप के पास अचानक कार के बोनट से काला धुआं उठने लगा और आग की लपटें भड़क उठीं।

कार से भागे सभी लोग

धुआं देखते ही कार से कूदकर सभी लोग भागे और मौके पर अफरातफरी मच गई है। पास में पेट्रोल पंप होने की वजह से खतरा ज्यादा था। ऐसे में कार चालक ने धैर्य और साहस का परिचय दिया है। उसने तुरंत कार को किनारे पर लगाया। सभी सवार को बाहर निकलने के लिए कहा।

दुल्हन समेत परिवार के अन्य लोग जैसे ही कार से नीचे उतरे, आग भड़क गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गया। इस दौरान लोग सहमे रहे। कार चालक ने अगर पल भर की देर की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड के कर्मियों के पहुंचने से पहले ही पेट्रोल पंप के कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग काफी बढ़ चुकी है। अग्निशमन यंत्र से आग नहीं रुक रही थी। आग की वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया था।

वहीं, कार में रखे विदाई का पूर सामान जलकर राख हो गया है। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन भी लगातार रो रही थी। मौके पर मौजूद लोग समझा रहे थे कि चलो सभी की जान बच गई।

Related Articles

Back to top button