Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»आधार कार्ड OTP से राज खुला तो पुलिस ने प्रियंका को जिंदा बरामद किया,दो साल तक ‘मुर्दा’ रही प्रियंका…
    मुख्य समाचार

    आधार कार्ड OTP से राज खुला तो पुलिस ने प्रियंका को जिंदा बरामद किया,दो साल तक ‘मुर्दा’ रही प्रियंका…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित की गई महिला प्रियंका प्रजापति अचानक थाने में जिंदा पहुंच गई. दो साल से जिसकी हत्या की जांच पुलिस कर रही थी, वही महिला एकदम सही‑सलामत दूसरे राज्य में अपने नए साथी के साथ रह रही थी. प्रियंका की वापसी ने परिवार, पुलिस और गांव- सभी के लिए बड़ा झटका पैदा कर दिया.

    दो साल पुरानी ‘हत्या’, जिसका कोई शव ही नहीं था

    कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखायें गांव की प्रियंका प्रजापति की शादी 2017 में बस्ती के संदीप से हुई थी. 8 साल तक सबकुछ सामान्य चला- एक बेटा भी हुआ. लेकिन रिश्तों में खटास आने पर 1 जुलाई को प्रियंका लाखों के जेवर लेकर मायके पहुंची और फिर कुछ ही घंटों बाद बच्चे सहित घर से निकल गई.

    कई बार आत्महत्या की कोशिशें नाकाम होने के बाद वह अयोध्या पहुंची, जहां उसकी मुलाकात राजस्थान के मंगल चंद्र से हुई. वहीं से उसकी नई जिंदगी की शुरुआत हुई और वह प्रियंका मंगल चंद्र के साथ राजस्थान जाकर पति‑पत्नी की तरह रहने लगी.

    इधर पति को बताया गया-‘तुम्हारी पत्नी की हत्या हो चुकी है’

    प्रियंका के अचानक गायब होने से पति संदीप परेशान था. मायके वालों से पूछताछ में कुछ लोगों ने संदीप को उल्टा यह कह दिया कि प्रियंका और उसके बच्चे की हत्या कर पिता ने शव सरयू नदी में फेंक दिया.

    इसके बाद संदीप कोर्ट पहुंचा. 4 नवंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज थाने में प्रियंका के पिता दयाराम, मां सुभावती देवी, चचेरी बहन संजना और ग्रामीण अशोक मौर्य के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का गंभीर केस दर्ज हो गया. इस तरह चार निर्दोष लोग दो साल तक अपनी ही बेटी की कथित हत्या के कलंक से जूझते रहे.

    OTP ने खोला राज, पुलिस राजस्थान पहुंची

    समय बीतता गया, लेकिन संदीप को एक शक बराबर बना रहा- प्रियंका कहीं जिंदा तो नहीं? शक तब हकीकत में बदल गया जब एक दिन संदीप के मोबाइल पर प्रियंका के आधार कार्ड में नाम‑फोटो अपडेट करने के लिए ओटीपी आया. यही OTP इस पूरे रहस्य की सबसे बड़ी चाबी साबित हुआ. सक्रिय हुई पुलिस राजस्थान पहुंची और प्रियंका को जिंदा बरामद कर लिया. दो साल तक ‘मृत’ रही और हत्या की गुत्थी बन चुकी प्रियंका अब जिंदा होकर सबके सामने थी.

    अब न पति अपनाने को तैयार, न पिता- प्रियंका ने चुना ‘नया पति’

    पुलिस रिकॉर्ड में अब जिंदा प्रियंका के सामने एक और संकट खड़ा हो गया है. उस बेटे ने उसे मां मानने से इनकार कर दिया, पिता‑माता दो साल तक हत्या के आरोप झेलते रहे, और पति संदीप अब उसे साथ रखना नहीं चाहता. प्रियंका ने भी स्पष्ट कह दिया है कि वह अब अपने दूसरे पति मंगल चंद्र के साथ ही रहना चाहती है.

    पुलिस क्या कह रही है?

    एएसपी श्यामकांत के अनुसार 2024 में हत्या का केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था. अब प्रियंका को जिंदा पाया गया है और उसका कोर्ट में बयान हो चुका है. मामले की दोबारा जांच जारी है. बच्चे की कस्टडी को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया चल रही है.

    ‘अपनाने का सवाल ही नहीं’

    इस मामले पर प्रियंका प्रजापति ने कहा कि मैं जिंदा हूं और अपनी मर्जी से रहना चाहती हूं. वहीं उसके पति संदीप ने कहा कि पत्नी के झूठ में पूरा परिवार दो साल तक जलता रहा. अब उसे अपनाने का सवाल नहीं है. प्रियंका के पिता दयाराम ने कहा कि जिस बेटी के लिए हत्या का दाग झेला, वही आज हमें छोड़ चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.