Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कौन बनेगा BCA अध्यक्ष? दर्शन बैंकर या किरण मोरे…
    राष्ट्रीय

    कौन बनेगा BCA अध्यक्ष? दर्शन बैंकर या किरण मोरे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदबाद/वडोदरा: गुजरात देश का ऐसा राज्य है। जिसके पास तीन क्रिकेट बोर्ड हैं। इनमें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA), सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) शामिल हैं। जीसीए का मुख्यालय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैं। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत 10 जिले और केंद्र शासित प्रदेश (दमन और दादरा नगर हवेली) आते हैं। सौराष्ट्र और बड़ौदा पहले से ही ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्र संघ के रूप में कार्यरत हैं। इन दिनों बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख का चुनाव चल रहा है। इसके लिए 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। रिवाइवल ग्रुप से पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे मैदान में हैं तो वहीं दूसरी आरे रॉयल सत्यमेव जयते ग्रुप की ओर से दर्शन बैंकर मैदान में हैं। इसके कारण बीसीए का चुनाव काफी हाईप्रोफाइल हो गया है।

    दर्शन बैंकर Vs किरण मोरे
    गुजरात के नामी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दर्शन बैंकर को वडोदरा के महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ का समर्थन हासिल है। इस बार का बीसीए इलेक्शन इसलिए हाई-वोल्टेज हो गया गया है क्योंकि पुराने शाही परिवार के समरजीतसिंह गायकवाड़ के नेतृत्व वाले रॉयल ग्रुप ने सत्यमेव जयते ग्रुप के साथ गठबंधन किया है। सत्यमेव जयते के साथ रॉयल ग्रुप के गठबंधन के बाद अब चुनावी मुकाबला बिजनेसमैन प्रणव अमीन के अगुवाई वाले रिवाइवल ग्रुप के साथ हो गया है। दोनों ग्रुप में आमने-सामने की टक्कर है। बीसीए के अध्यक्ष अभी प्रणव अमीन हैं। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) भारतीय किक्रेट कंट्राेल बोर्ड (BCCI) से जुड़ा है। बीसीए के चुनावी मुकाबले में दो दिग्गजों के उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी हो रहे हैं। दर्शन बैंकर ने कोटंबी स्टेडियम के निर्माण को लेकर जहां कुछ आरोप लगाए हैं तो वहीं किरण मोरे ने कहा है कि उन्होंने बीसीए से एक रुपया भी नहीं लिया है।

    नतीजे पर लगी हैं सबकी नजरें
    गुजरात के वडोदरा में चुनाव क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) का है लेकिन इस पर नजरें सभी की टिकी हुई हैं। महाशिवरात्रि के दिन हो रहे चुनाव में कौन जीतेगा? उससे बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के आगे की दिशा तय होगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि बीजेपी को अंदरुनी मैंडेट जिसकी तरफ होगा, उसकी स्थिति मजबूत हो सकती है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के चुनावों में करीब 2,350 सदस्य मतदान करने के पात्र हैं। ये सदस्य एसोसिएशन के विभिन्न 31 से 33 पदों के लिए वोट डालते हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव जैसे मुख्य पद शामिल हैं। बीसीए चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 9 बजे शाम 6 बजे तक रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.