Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा-पति को पत्नी ने गुलाब के साथ दिया ऐसा गिफ्ट ,की हो गया FIR…
    मुख्य समाचार

    वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा-पति को पत्नी ने गुलाब के साथ दिया ऐसा गिफ्ट ,की हो गया FIR…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंगेर: बिहार में ‘रोज डे’पर पति को गुलाब देने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक महिला को मंहगा पड़ गया है. महिला अब कानूनी पचड़े में फंस गई है. मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. लेकिन यह सब कहानी केवल गुलाब देने के कारण नहीं हुई. दरअसल रोज डे पर पति को गुलाब देने वाली महिला ने गुलाब के साथ-साथ कुछ ऐसा दिया, जो उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा ले गई. महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. वायरल वीडियो में नजर आया कि महिला पति को पहले गुलाब देती है. फिर उसे एक ग्लास शराब देती है. साथ ही वीडियो में शराब की एक बोतल भी नजर आती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.  

    महिला द्वारा ‘रोज डे’ के अवसर पर अपने पति के प्रति अनोखे अंदाज में प्रेम प्रदर्शन और फिर हथियार के साथ अपनी फोटो साझा करने का मामला अब कानूनी पचड़े में तब्दील हो गया है. वायरल वीडियो में महिला अपने पति को गुलाब का फूल देने के बाद एक गिलास में शराब परोसते और शराब की बोतल थमाते हुए दिखाई दे रही है, जिसे उसने खुद इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था.

    वीडियो में जहां पति अपनी पत्नी की इस हरकत पर मुस्कुराता नजर आ रहा है, वहीं बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के कारण इस कृत्य ने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

    मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इसी महिला की एक अन्य फोटो भी सार्वजनिक हुई, जिसमें वह एक ब्यूटी पार्लर के भीतर हाथ में पिस्टल लिए पोज दे रही है. इन दृश्यों के वायरल होते ही मुंगेर पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए गए.

    मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना प्राप्त होते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर छापेमारी की. जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फोटो में दिख रही पिस्टल दीनदयाल चौक निवासी विशाल कुमार नामक व्यक्ति का लाइसेंसी हथियार है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    300 साल पुरानी अनोखी बावड़ी फिर हो गई ‘जिंदा’…दिखने में शिवलिंग जैसी

    July 5, 2026

    पोते और पालतू कुत्ते को बचाने तेंदुए से भिड़ गई दादी, एक घंटे तक किया मुकाबला, गंभीर चोटें 

    July 5, 2026

    कभी गैंगस्टरों की सबसे चर्चित साथी राजस्थान की ‘लेडी डॉन’, आज जुड़वा बेटियों की मां!

    July 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.