Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»कांग्रेस अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की, BJP नेताओं ने सपकाल की जीभ काटने पर 10 लाख इनाम देने का किया ऐलान
    राजनीति

    कांग्रेस अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की, BJP नेताओं ने सपकाल की जीभ काटने पर 10 लाख इनाम देने का किया ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों इतिहास के पन्नों में दर्ज टीपू सुल्तान के नाम से काफी प्रभावित हो रही है. राज्य में टीपू सुल्तान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक टकराव बनता जा रहा है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तो विवादित बयान देते हुए उनकी जीभ काटने पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. 

    विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

    बता दें कि मामले की शुरुआत मालेगांव में डिप्टी मेयर के कार्यालय से होती है जहां दीवार पर टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने के बाद बवाल शुरू हो गया. इस पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. इसी बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया. अब बीजेपी समेत शिवसेना यूबीची तक इस बयान का खुले तौर पर विरोध कर रही है. उनका कहना है कि छत्रपति शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से हो ही नहीं सकती है.

    बीजेपी का विरोध और विवादित ऐलान

    वहीं हर्षवर्धन सपकाल के बयान के विरोध में अहिल्यानगर में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल के सामने हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं ने घोषणा कर दिया कि जो कोई सपकाल की जीभ काटेगा, उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने जूता प्रोटेस्ट किया और नारेबाजी करते हुए बयान को आपत्तिजनक बताया.

    पुणे में केस दर्ज, बढ़ा सियासी तनाव

    विवाद बढ़ने के बाद पुणे में भी बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाया. पुणे बीजेपी सिटी प्रेसिडेंट और कार्यकर्ताओं ने पार्वती पुलिस स्टेशन में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    June 30, 2026

    कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष

    June 28, 2026

    पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.