Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पिकअप से टकराकर बाइक की टंकी फटते ही लगी आग में महिला की जलकर मौत…
    मुख्य समाचार

    पिकअप से टकराकर बाइक की टंकी फटते ही लगी आग में महिला की जलकर मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से महाशिवरात्रि के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पूजा में शामिल होने जा रहे एक दंपति की बाइक अनियंत्रित पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और देखते ही देखते बाइक और पिकअप दोनों आग का गोला बन गए। इस भीषण हादसे में शिक्षक की पत्नी की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया।

    पूजा में शामिल होने जा रहे थे घर
    बरहज थाना क्षेत्र के अमांव गांव के रहने वाले गिरजा शंकर मिश्र सलेमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उनके पैतृक गांव में विशेष पूजा का आयोजन था। गिरजा शंकर अपनी पत्नी रेनू मिश्रा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव के लिए निकले थे। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतज़ार कर रही है।

    आग की लपटों में घिरी पत्नी, बेबस रहा पति
    हादसा मगहरा चौराहे के पास हुआ। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बाइक में भीषण विस्फोट हुआ और आग लग गई। टक्कर लगते ही गिरजा शंकर बाइक से दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। रेनू मिश्रा बाइक और पिकअप के बीच में ही फंस गईं। आग इतनी विकराल थी कि लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ रही थीं। रेनू को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

    फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगे 45 मिनट
    हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि दमकलकर्मियों को इसे काबू करने में करीब पौन घंटा लग गया। पुलिस ने गिरजा शंकर को तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    300 साल पुरानी अनोखी बावड़ी फिर हो गई ‘जिंदा’…दिखने में शिवलिंग जैसी

    July 5, 2026

    पोते और पालतू कुत्ते को बचाने तेंदुए से भिड़ गई दादी, एक घंटे तक किया मुकाबला, गंभीर चोटें 

    July 5, 2026

    कभी गैंगस्टरों की सबसे चर्चित साथी राजस्थान की ‘लेडी डॉन’, आज जुड़वा बेटियों की मां!

    July 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.