Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गहरी खाई में गिरी जीप, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
    मुख्य समाचार

    गहरी खाई में गिरी जीप, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सराज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। थुनाग क्षेत्र के अंतर्गत एम.डी.आर.-91 लंबाथाच–कल्हणी मार्ग पर एक तेज रफ्तार जीप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे बुनालीधार के समीप घटी। 

    जीप (एचपी 65 5148) में सवार चारों युवक बगस्याड़–रहीधार और आसपास के क्षेत्रों के निवासी थे और किसी कार्यवश यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ पर जीप चालक का नियंत्रण खत्म हो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि जीप में सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, गांव रहीधार, सुनील (17 वर्ष) पुत्र ज्ञान चंद, गांव वह, डाकघर केलोधार और ईशान (18 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, गांव थरजूण  के रूप में हुई है। तीनों युवक बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं, जिनकी असमय मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

    इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे कुशाल (18 वर्ष), जो सुनील शामिल रहा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके की सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और चालक से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

    हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह दर्दनाक हादसा इस बात की ओर भी इशारा करता है कि क्षेत्र के संकरे और खतरनाक सड़क मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शिवरात्रि जैसे पवित्र दिन पर हुई इस घटना ने पूरे सराज क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एस.पी. विनोद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.