Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सात फेरे होते ही खुला लड़के का राज,नेग लेने आए किन्नरों ने कुछ ऐसा बताया की उड़ गए सबके होश…
    मुख्य समाचार

    सात फेरे होते ही खुला लड़के का राज,नेग लेने आए किन्नरों ने कुछ ऐसा बताया की उड़ गए सबके होश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाराबंकी, यूपी के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान सात फेरे पूरे होने के बाद पता चला कि दूल्हा किन्नर (ट्रांसजेंडर) है। यह खुलासा किन्नर समुदाय के लोगों ने किया, जिससे पूरे गांव में हंगामा मच गया। बाराती डरकर भागने लगे और दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को रोक लिया। आखिरकार पुलिस के आने पर पंचायत हुई और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22 वर्ष) से तय हुई थी। शादी की तारीख 13 फरवरी रखी गई। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव पहुंची। बाराती नाचते-गाते हुए गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार और पूरे गांव ने बारात का जोरदार स्वागत किया। जयमाल हुई, उसके बाद खाना-पीना चला और बाराती जनवासे में चले गए। शाम को सात फेरे भी पूरे हो गए। सब कुछ सामान्य लग रहा था। विदाई की तैयारियां चल रही थीं।

    किन्नरों का आना और बड़ा खुलासा

    शनिवार सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की एक बधाई लेने पहुंची। जैसे ही उन्होंने दूल्हे को देखा, वे उसे पहचान गए। दूल्हे और उसके परिवार के चेहरे पीले पड़ गए। किन्नरों ने बताया कि यह व्यक्ति उनकी बिरादरी का है और पहले उनके साथ ही रहता-घूमता था। बात को दबाने के लिए दूल्हे पक्ष ने जल्दी से 23 हजार रुपये किन्नरों को थमा दिए और चुप रहने का इशारा किया। आमतौर पर नेग में 1100 या 2100 रुपये दिए जाते हैं, इतनी बड़ी रकम देख दुल्हन के परिजनों को शक हो गया।

    शक और हंगामा

    दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया कि जब उन्होंने दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में ले जाने को कहा, तो वह इनकार करने लगा और गुस्सा दिखाने लगा। इसी बीच किन्नरों ने सबके सामने खुलासा कर दिया कि दूल्हा किन्नर है। खबर फैलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के परिजन और बाराती एक-एक करके चुपके से भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा लोग गायब हो गए। गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। लेकिन लोकलाज और इज्जत के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। पुलिस के सामने पंचायत हुई। दूल्हे पक्ष ने शादी में हुए खर्च के पैसे लौटाने की बात मानी। पैसे देने के बाद बची-खुची बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दुल्हन की विदाई नहीं हुई।

    पुलिस की जांच जारी

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोठी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग हैरान हैं कि कैसे इतनी बड़ी बात छिप गई और शादी तक पहुंच गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.