Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, पत्नी की आंखों से सामने पति ने तोड़ा दम…
    मुख्य समाचार

    मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, पत्नी की आंखों से सामने पति ने तोड़ा दम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    करनाल: करनाल के सौंकड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर चल रहे पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर के साथ डेरे की ओर जाने वाली सड़क पर रजबाहे के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गहरे गड्ढे में उतरकर दो मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और दोनों मजदूर उसमें दब गए। हादसे में जान गंवाने वालों में एक मजदूर गांव सांभी का रहने वाला 42 वर्षीय रामपाल बताया जा रहा है, जबकि दूसरा मजदूर भिवानी क्षेत्र का 40 वर्षीय आसाराम था। साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था। 

    हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या गहरे गड्ढों में काम से पहले पर्याप्त सपोर्ट और सुरक्षा उपाय किए गए थे या नहीं, इसकी जांच अब पुलिस करेगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के दौरान गड्ढे की मिट्टी धंसने से हादसा हुआ। आगे की कानूनी कार्रवाई परिजनों की शिकायत के आधार पर की जाएगी। एक पक्ष हादसा बात रहा है वही दूसरा पक्ष लापरवाही बता रहा है। जैसी भी शिकायत मिलेंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
     
    मृतक रामपाल की पत्नी सुषमा ने बताया आज मौसम खराब था हम काम पर आने के लिए मना कर रहे थे। लेकिन ठेकेदार ने बोला काम पर आना पड़ेगा। आज नई मशीन लेकर आये हैं। मृतक की पत्नी ने कहा हमने काम शुरू किया, सबसे बडी बात हमारे पास कोई भी सेफ्टी नही थी। जैसे ही हम काम करने गड्ढे में उतरे मैने पीछे मुड़कर देखा तो मेरे पति मिट्टी के नीचे दबे हुए थे। ठेकेदार की गर्दन बाहर थी उसे निकाल लिया था, लेकिन मेरे पति मिट्टी में दब गए। थोड़ी देर बात उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला,जब तक अस्पताल लेकर पहुँचे उनकी मौत हो चुकी थी, चार से पांच मजदूर उस वक्त गड्ढे में काम कर रहे थे। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.