Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»डीके शिवकुमार और राहुल गांधी पर बरसे भाजपा नेता
    मुख्य समाचार

    डीके शिवकुमार और राहुल गांधी पर बरसे भाजपा नेता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु में कचरा निपटान को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। कर्नाटक भाजपा के विधायकों ने गुरुवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ तीखी बयानबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ बातें कर रही है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है।

    क्या बोले भाजपा विधायक?
    भाजपा विधायक सीटी रवि ने पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ‘ब्रांड बेंगलुरु’ की बात करते हैं, लेकिन असल में इसका मतलब भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है और लोगों की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। 

    भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक पर भाजपा विधायक सीटी रवि ने कहा, भाजपा हमेशा संगठन को मजबूत करने और विस्तार के लिए काम करती है। इसकी वजह से हम यहां लोगों से बातचीत कर उनकी बातें आगे ले जा सकते हैं। भाजपा हमेशा सबके साथ खड़ी रहती है। हमारी ताकत ही हमारे कार्यकर्ता हैं। जनता को भी पता है कि कौन सी पार्टी उनका साथ दे रही है।

    राहुल गांधी पर साधा निशाना
    सीटी रवि ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मान रहे हैं और जनता भी उन्हें नकार रही है। यही वजह है कि उनका गठबंधन लगातार चुनाव हार रहा है। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं और भाजपा शासित राज्यों के लोग खुश हैं।

    उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर भाजपा का हमला
    उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक एस सुरेश कुमार ने कहा, “डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री होने के नाते, मुझे लगता है कि उन्हें उन लोगों की हालत समझनी चाहिए। बड़ापुर और महादेवपुरा दोनों जगहों पर, सारा कचरा वहीं जमा हो रहा है और इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इस मुद्दे पर बात करने के बजाय, उन्हें कहना चाहिए था कि मैं विधायकों से बात करूंगा, मैं बस देखूंगा कि यह मुद्दा हल हो जाए।”

    कर्नाटक कचरा विवाद पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस सरकार खुद भ्रष्ट हो गई है, और इस भ्रष्टाचार में भी पैसा कमाने की होड़ लगी हुई है। कल ही हमने देखा कि उनके नाम पर 10-10 प्लॉट अलॉट किए गए, जिससे गांधी परिवार को फायदा हुआ।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    जिला अस्पताल में डॉक्टर और अटेंडर के बीच विवाद, कमरे में बनाया बंधक तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.