Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सदस्य मैडम जहर उर्फ खुशनुमा अंसारी को पकड़ा,चलाती थी ब्यूटी पार्लर,करती थी ये काम…
    BREKING NEWS

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सदस्य मैडम जहर उर्फ खुशनुमा अंसारी को पकड़ा,चलाती थी ब्यूटी पार्लर,करती थी ये काम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अपराध  की दुनिया में जब मैडम मिंज उर्फ अनुराधा चौधरी ने कदम रखा था, तब लगा था कि वह आखिरी लेडी डॉन है। लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसी महिला को दबोचा है, जिसके मोबाइल ने राजस्थान से लेकर पाकिस्तान तक के खौफनाक राज उगल दिए हैं। नाम है खुशनुमा अंसारी उर्फ मैडम जहर।

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग की यह नई ‘मैनेजर’ ब्यूटी पार्लर की आड़ में न सिर्फ ड्रग्स बेच रही थी, बल्कि राजस्थान के गैंगस्टरों को ISI मार्क वाले हथियार भी सप्लाई कर रही थी।

    कौन है ‘मैडम जहर’ और क्या है उसका गेम?

    खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को अंडरवर्ल्ड में ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता है। वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह पार्लर तो महज एक दिखावा था। असल में यहां से लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए हथियारों की डीलिंग और ड्रग्स की सप्लाई को मैनेज किया जाता था।

    नेहा पिछले 7 सालों से कुख्यात हथियार तस्कर बॉबी कबूतर के साथ लिव-इन में थी। बॉबी वही शख्स है, जिसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी और फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के लिए हथियार मुहैया कराए थे।

    राजस्थान कनेक्शन: जयपुर से सरहद तक फैला जाल

    सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय ‘मैडम जहर’ का राजस्थान कनेक्शन है। पुलिस की जांच के अनुसार, इसके तीन मुख्य पहलू सामने आए हैं।

    राजस्थान की ‘मैडम माया’ से लिंक

    दिसंबर 2024 में जयपुर पुलिस ने सीमा मल्होत्रा उर्फ ‘मैडम माया’ को गिरफ्तार किया था। जांच में संकेत मिले हैं कि ‘मैडम जहर’ दिल्ली-NCR से लॉजिस्टिक सपोर्ट (हथियार और पैसा) राजस्थान भेजती थी, जिसे जयपुर में ‘मैडम माया’ मैनेज करती थी। ये दोनों महिलाएं गैंग के उन गुर्गों के बीच ‘कम्युनिकेशन लिंक’ थीं जो जेल में बंद हैं।

    ISI एजेंट ‘सलीम पिस्टल’ और राजस्थान की सरहद

    बॉबी कबूतर और ‘मैडम जहर’ का सीधा संपर्क नेपाल-भारत बॉर्डर पर पकड़े गए ISI एजेंट सलीम पिस्टल से था। सलीम पिस्टल पाकिस्तान से आने वाले हथियारों को भारत में प्रवेश कराता था। पुलिस को शक है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर, बाड़मेर और बीकानेर बॉर्डर से आने वाली ड्रग्स की खेप को ठिकाने लगाने में भी इस सिंडिकेट का हाथ है।

    राजस्थान के कारोबारियों से वसूली

    ‘मैडम जहर’ के पास से जो मोबाइल बरामद हुए हैं, उनमें राजस्थान के कई प्रतिष्ठित कारोबारियों के नंबर मिले हैं। पुलिस का मानना है कि इन नंबरों का इस्तेमाल लॉरेंस गैंग द्वारा रंगदारी वसूलने के लिए किया जा रहा था।

    मूसेवाला और दिशा पाटनी केस में ‘जहरीली’ भूमिका

    ‘मैडम जहर’ और बॉबी कबूतर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई पुराने केसों की फाइलें खोल दी हैं। बॉबी ने मूसेवाला के रूट की रेकी की थी, जबकि नेहा ने दिल्ली में शूटर्स के ठहरने और हथियारों को छिपाने का इंतजाम किया था। बरेली में एक्ट्रेस के घर पर हुई फायरिंग में इस्तेमाल हुए विदेशी पिस्टल इसी ‘मैडम जहर’ के नेटवर्क के जरिए शूटर्स तक पहुंचे थे। दिल्ली के चर्चित दोहरे हत्याकांड में भी इसी सिंडिकेट के हथियारों का इस्तेमाल हुआ।

    ISI और हवाला: कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार?

    ‘मैडम जहर’ सिर्फ एक मोहरा नहीं, बल्कि इस सिंडिकेट की फाइनेंशियल मैनेजर थी। वह ड्रग्स से आने वाले पैसे को हवाला के जरिए सफेद करती थी और उस पैसे से फिर से आधुनिक हथियार खरीदे जाते थे। ISI एजेंट सलीम पिस्टल के जरिए यह गैंग पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाली खेप पर भी नजर रखता था।

    लॉरेंस गैंग की ‘लेडी ब्रिगेड’ से पुलिस हैरान

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई अब अपनी रणनीति बदल रहा है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह महिलाओं का इस्तेमाल कर रहा है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं।

    • अनुराधा चौधरी (मैडम मिंज): जो पहले से ही चर्चित है।
    • जोया खान: हाशिम बाबा की बेगम।
    • मैडम माया: जयपुर की रंगदारी क्वीन।
    • मैडम जहर: सिंडिकेट की नई मास्टरमाइंड।

    ये महिलाएं बुटीक, ब्यूटी पार्लर या छोटे बिजनेस की आड़ में गैंग के लिए काम करती हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को इन पर जल्दी शक नहीं होता।

    अब आगे क्या?

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राजस्थान पुलिस की साइबर टीम ‘मैडम जहर’ के मोबाइल डेटा को खंगाल रही है। कॉल डिटेल्स से यह साफ हो जाएगा कि राजस्थान के किन-किन बड़े चेहरों का इस लेडी डॉन से सीधा संपर्क था। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा के ड्रग्स और आर्म्स सिंडिकेट की कमर टूट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.