Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»T20 worldcup 2026:-पाकिस्तान के पूर्व खिलाडी ने कही ऐसे बात जिसे सुन भारतीय को आया गुस्सा
    खेल

    T20 worldcup 2026:-पाकिस्तान के पूर्व खिलाडी ने कही ऐसे बात जिसे सुन भारतीय को आया गुस्सा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनकी ये भविष्‍यवाणी भारतीय फैंस का दिल तोड़ने वाली है। आमिर ने अभिषेक शर्मा को सिर्फ ‘स्लॉगर’ कहने के कुछ दिनों बाद अब पूरी भारतीय टीम पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि डिफेंडिंग चैंपियन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी। आमिर के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया जो पिछले तीन आईसीसी इवेंट्स में हारी नहीं है, वह सुपर-8 के ग्रुप-1 से आगे नहीं बढ़ पाएगी।

    ‘भारत की कमियों का फायदा उठा सकती हैं ये टीम’

    भारत ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में नीदरलैंड्स को हराया था। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के दसवें एडिशन में अब तक एक भी मैच हारे बिना टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह बना ली। हालांकि, इस दौरान टीम का प्रदर्शन उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। खासतौर पर बल्‍लेबाजी में कुछ कमियां उजागर हुई हैं। अभिषेक शर्मा ने अभी तक टूर्नामेंट में अपना खाता नहीं खोला है तो तिलक वर्मा भी संघर्ष करते नजर आए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत की बैटिंग को देखते हुए आमिर ने कहा कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें भारत की कमियों का पूरा फायदा उठा सकती हैं।

    बोले- साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज पहुंचेंगे सेमीफाइनल में

    भारत के सुपर 8 ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ‘हारना मना है’ शो के दौरान एंकर ने मोहम्‍मद आमिर से सुपर-8 के ग्रुप-1 से उनके सेमीफाइनल प्रेडिक्शन के बारे में पूछा और इस पर उन्होंने जवाब दिया कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज। इस पर एंकर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत अंतिम चार में पहुंच पाएगा तो आमिर ने जोर से सिर हिलाया।

    आमिर ने बताई वजह

    भारत क्यों सेमी-फाइनल में नहीं पहुंच पाएगा? इस पर आमिर ने कहा कि अगर आप उनके मैच देखें तो पाकिस्तान के मैच को छोड़कर सभी मैचों में उनकी बल्‍लेबाजी खराब रही है। टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-8 मैचों में प्रेशर बढ़ेगा। वहीं, जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…

    August 26, 2026

    इब्राहिम कप्तान, राशिद भी टीम में, भारत से टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित

    August 25, 2026

    हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.