Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    • कार ट्रक के पीछे जा घुसी,यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की हादसे में मौत, पिता श्यामलाल, समधी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
    • उमर अब्दुल्ला की पार्टी में बगावत? फारूक अब्दुल्ला ने मांगा अपने सांसद का इस्तीफा
    • दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ट्रंप द्वारा कई देशों पे लगाए टैरिफ को बताया अवैध
    अंतर्राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ट्रंप द्वारा कई देशों पे लगाए टैरिफ को बताया अवैध

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ मामले में बड़ा झटका लगा है और यह झटका किसी और ने नहीं, बल्कि उनके देश के सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। ट्रंप के दुनियाभर के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया है और साफ कर दिया है कि इस तरह से दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला ट्रंप अपनी मर्ज़ी से नहीं ले सकते और इसके लिए कांग्रेस से बहुमत मिलना ज़रूरी है। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पुरजोर विरोध किया है और साथ ही दुनियाभर के देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर भी एक बड़ी बात कह दी है।

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नहीं पड़ेगा असर?

    ट्रंप ने बयान देते हुए कहा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद दोनों देशों के बीच ट्रेड डील बनी रहेगी और भारत 18% टैरिफ चुकाएगा, 10% नहीं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत पर 18% टैरिफ भी अवैध हो गया है। ऐसे में भारत पर इसे चुकाने की कोई बाध्यता नहीं रहेगी और ट्रेड डील पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर होने से पहले भारत कम टैरिफ चुकाने का मुद्दा उठा सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या भारत को 10% टैरिफ का भुगतान करना होगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि जब तक कोई अन्य प्राधिकरण लागू नहीं किया जाता, तब तक भारत को भी सिर्फ 10% टैरिफ ही चुकाना होगा।

    ट्रंप का ‘टैरिफ बम’ फुस्स

    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ट्रंप का ‘टैरिफ बम’ फुस्स हो गया है। यह ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेज़ी देखने को मिली है। अमेरिकी कंपनियों और ग्राहकों के लिए भी यह अच्छी खबर है।

    कब तक रहेगा 10% टैरिफ?

    व्हाइट हाउस की तरफ से जानकारी दी गई है कि ट्रंप की तरफ से घोषित 10% वैश्विक टैरिफ 150 दिनों की अवधि के लिए रहेगा। यह टैरिफ अमेरिका में आयातित सभी वस्तुओं पर लगाया जाएगा। 24 फरवरी को रात 12:01 बजे से यह 10% टैरिफ प्रभाव में आएगा।

    ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

    ट्रंप ने आगे कहा, “यह पहले की स्थिति से अलग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान और सज्जन व्यक्ति हैं। वह अपने विरोधियों से बहुत ज़्यादा समझदार हैं। हालांकि भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया। इसलिए हमने भारत के साथ एक निष्पक्ष समझौता किया। हम उन्हें टैरिफ नहीं दे रहे हैं, बल्कि वो हमें टैरिफ दे रहे हैं। हमने पहले की स्थिति में थोड़ा सा बदलाव किया है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रूस में गैस प्लांट में भीषण आग लगने से 6 चीनी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत, 9 लापता

    August 26, 2026

    अमेरिका : मोंटाना में सनकी ने 8 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, मृतकों में चार बच्चे; खुद को भी उड़ाया

    August 26, 2026

    इस्लामाबाद के अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग, 15 नवजातों की मौत

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.