Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन; पीएम मोदी ने जताया शोक…
    राष्ट्रीय

    पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन; पीएम मोदी ने जताया शोक…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुकुल रॉय का सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से दुख हुआ। उन्हें अपने राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।” पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने भी मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

    तृणमूल कांग्रेस के सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मुकुल रॉय के निधन से बंगाल के राजनीतिक इतिहास के एक युग का अंत हो गया है। वे बहुत अनुभवी नेता थे। उनके योगदान ने राज्य की सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण चरण को आकार देने में मदद की। तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक स्तंभ के रूप में, उन्होंने शुरुआती सालों में संगठन को बढ़ाने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। सार्वजनिक जीवन के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

    73 वर्षीय मुकुल रॉय का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बेटे सुभ्रांशु रॉय ने पुष्टि की कि सोमवार रात करीब 1:30 बजे पिता मुकुल रॉय का निधन हो गया। करीबी सहयोगियों के अनुसार, वे कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण काफी समय से इलाज करा रहे थे, लेकिन इलाज का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा था।

    मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनकी गिनती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में होती थी। वे मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे।

    वे भाजपा के विधायक भी रहे थे। 2017 में उन्होंने टीएमसी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी और 2021 में नादिया जिले के कृष्णानगर (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद मुकुल रॉय ने टीएमसी में वापसी कर ली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

    July 4, 2026

    रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, अगले साल से करें सफर

    July 4, 2026

    नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.