Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है दक्षिण अफ्रीका!…
    खेल

    भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है दक्षिण अफ्रीका!…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका के हाथों अपना पहला मुकाबला हार चुका है। यह कोई मामूली हार नहीं थी, बल्कि 76 रनों की बड़ी हार थी। इस हार के बाद भारत का नेट रनरेट -3.800 से नीचे चला गया है, जिसके चलते अब भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। वहीं, रही सही कसर अब वेस्टइंडीज ने पूरी कर दी है। वेस्टइंडीज ने अपने पहले सुपर 8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज अब +5.350 के नेट रनरेट के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर आ गया है। जबिक भारत तीसरे नंबर और दक्षिण अफ्रीका +3.800 की रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।

    भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा?

    भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल जरूर है, लेकिन भारत चाहे तो वह अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। ऐसा करने के लिए भारत को अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे जो जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ होने वाले हैं। भारत को यह मुकाबले न सिर्फ जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर के साथ दोनों टीमों को हराना होगा ताकि वह अपना रन रेट सुधार सके और कम से कम दूसरे स्थान पर पहुंच सके ताकि सेमीफाइनल में उसकी एंट्री हो सके।

    अब दक्षिण अफ्रीका से आस

    भारत को अगर सेमीफाइनल में आसानी से पहुंचना है तो उसे दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ करनी होगी। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका यदि अपने अगले दोनों मैच जो वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ होने वाले हैं को जीत जाता है तो भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। क्योंकि यदि दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत जाती है और भारत भी अपने दोनों मैच जीत जाता है तो भारत के 4 प्वाइंट और दक्षिण अफ्रीका के 6 प्वाइंट हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

    हां, यदि वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो भारत के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीड तो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका का मामला नेट रन रेट पर अटक जाएगा। ऐसी स्थिति में जिसका रन रेनट अधिक होगा वह टीम ही आगे का सफर करेगी। लेकिन इसमें भी दक्षिण अफ्रीका के चांस ज्यादा हैं, क्योंकि उसका रन रेट +3.800 है जबकि भारत का रन रेट -3 से नीचे चल रहा है। इसलिए भारत को अपने दोनों बचे हुए मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही उसे दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ करनी होगी, ताकि नेट रन रेट उसके उसके आड़े ना आ सके।

    कैसा है वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    वहीं, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के हेट टू हेड मुकाबले की बात करें तो यहां भी भारत को झटका लगने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 26 टी20 मुकाबले हुए हैं इसमें से 14 मैच वेस्टइंडीज जबकि 12 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। इस हिसाब से वेस्टइंडीज का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है, जो भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.