Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अब 2 से अध‍िक बच्‍चे होने पर भी लड़ सकेंगे स्‍थानीय चुनाव
    राष्ट्रीय

    अब 2 से अध‍िक बच्‍चे होने पर भी लड़ सकेंगे स्‍थानीय चुनाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान-संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 2026 और राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी है.  इसके तहत चुनाव लड़ने के लिए 2 बच्चों की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.  सरकार इस संबंध में विधेयक लेकर आएगी. 

    उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बताया कि अजमेर में आयुर्वेद और नेचुरोपैथी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है.  इसके लिए विधेयक को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है. 

    टैक्स चोरी जैसे मामलों पर निगरानी 

    कैबिनेट ने राजस्व अधिसूचना एवं आर्थिक निदेशालय के गठन को भी मंजूरी दी है. आर्थिक अपराध नियंत्रण निदेशालय का मुख्यालय जयपुर में होगा. यह निदेशालय बैंकिंग फर्जीवाड़ा, ठगी, भूमि पर अवैध कब्जे, पंजीयन में फर्जीवाड़ा और टैक्स चोरी जैसे मामलों पर निगरानी रखेगा. वाणिज्य कर, आबकारी और मुद्रांक विभाग से मिलने वाली सूचनाओं का विश्लेषण कर रेवेन्यू लीकेज रोकने का काम करेगा. इसके लिए 107 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

    आयरन अयस्क खान में 500 करोड़ का निवेश

    उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर की आयरन अयस्क खान में 500 करोड़ रुपये का निवेश आएगा. कंपनी 1.5 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन करेगी, और इससे 550 युवाओं को रोजगार मिलेगा. कंपनी को जमीन डीएलसी दर से दोगुनी दर पर आवंटित की जाएगी. 

    राजस्थान मंडपम परियोजना के मॉडल में संशोधन

    राजस्थान मंडपम परियोजना के मॉडल में भी संशोधन किया गया है. पहले कुल परियोजना लागत लगभग 30055 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिसमें राजस्व सृजन और लागत के अनुपात में 635 करोड़ रुपये का अंतर राज्य सरकार पर आ रहा था. अब संशोधित मॉडल में परियोजना लागत घटाकर 5815 करोड़ रुपये कर दी गई है, और राजस्व सृजन 5825 करोड़ रुपये अनुमानित है.

    राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी 2026 को भी मंजूरी दी गई है. इसके तहत 4 मॉडल लागू किए जाएंगे. पहले मॉडल में पूरी जमीन रीको उपलब्ध कराएगा. दूसरे मॉडल में 80% जमीन डेवलपर के पास होने पर वह 20% अतिरिक्त जमीन ले सकेगा. तीसरे मॉडल में पूरी जमीन डेवलपर की होगी. चौथे मॉडल में पीपीपी मोड पर विकास किया जाएगा. 

    दस इंडस्ट्रियल पार्कों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा 

    निवेश को बढ़ावा देने के लिए पहले दस इंडस्ट्रियल पार्कों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा. 100 करोड़ रुपये तक निवेश पर 20%, 100 से 250 करोड़ रुपये तक निवेश पर 30 करोड़ रुपये और 250 करोड़ रुपये से अधिक निवेश पर 40 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी.  कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट पर 50% राशि वापस की जाएगी. पानी, सड़क और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. निकटतम एप्रोच रोड तक सड़क निर्माण का खर्च सरकार वहन करेगी. 

    सरकार ने कहा कि समय कम है और विकास की रफ्तार तेज करनी होगी.  जिन क्षेत्रों में उद्योग कम लगते हैं, वहां विशेष इंसेंटिव दिए जाएंगे.  राज्य की औद्योगिक जमीन की पूरी जानकारी राज निवेश पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

    July 4, 2026

    रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, अगले साल से करें सफर

    July 4, 2026

    नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.