Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सिविल सचिवालय से बेहद दुखद घटना -आईएएस के स्पेशल सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान
    BREKING NEWS

    सिविल सचिवालय से बेहद दुखद घटना -आईएएस के स्पेशल सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ –  हरियाणा सिविल सचिवालय से बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सचिवालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी गणेश दास अरोड़ा ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के अनुसार गणेश दास अरोड़ा 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे।

    काम के दौरान उठाया कदम
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:24 से 12:45 बजे के बीच अरोड़ा अपने कार्यालय में नियमित कार्य कर रहे थे। अचानक वे कुर्सी से उठे और गैलरी की ओर चले गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे छठी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गए। आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे।

    उन्हें तुरंत सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    विभाग परिवर्तन को लेकर तनाव की चर्चा
    सचिवालय सूत्रों के अनुसार गणेश दास अरोड़ा पिछले कुछ समय से विभाग परिवर्तन को लेकर तनाव में थे। बताया जा रहा है कि नई पोस्टिंग से वे संतुष्ट नहीं थे। उल्लेखनीय है कि वे इसी वर्ष अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे। रिटायरमेंट से कुछ माह पहले उठाए गए इस कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

    पहले भी प्रयास की जानकारी
    प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि पिछले 15 दिनों में उन्होंने दो बार ऊपरी मंजिलों से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन सहकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर रोक लिया था। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    पुलिस जांच जारी
    चंडीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सहकर्मियों और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी उमा अरोड़ा हरियाणा राजभवन में कार्यरत बताई जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    इंफाल में पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.