Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • H1N1 के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
    • सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, ये 4 राशि वाले जो चाहेंगे वो होगा!
    • अगर आंखों में लग जाते हैं मिर्च तो बिलकुल भी न घबराएं, अपनाएं ये टिप्स
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»शिक्षा विभाग का आदेश जारी, लगातार 7 दिन छुट्टी की तो शिक्षक की जाएगी नौकरी
    राष्ट्रीय

    शिक्षा विभाग का आदेश जारी, लगातार 7 दिन छुट्टी की तो शिक्षक की जाएगी नौकरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश में अब से आमतौर पर स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। भोपाल में स्थित लोक शिक्षण संस्थान विभाग के नए निर्देश के मुताबिक, अगर कोई शिक्षक लगातार 7 दिन बिना सूचना दिए अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उसकी सेवा सीधे समाप्त की जा सकती है। इस फैसले ने शिक्षा महकमें में हलचल मचा दी है।

    इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने दो टूक कहा कि, विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। ‘हर सिस्टम की अपनी मर्यादा होती है। अगर शिक्षक ही जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा ?’ मंत्री ने साफ कहा कि, शिक्षा व्यवस्था में ढिलाई या मनमानी अब किसी हाल में स्वीकार नहीं होगी।

    जान लें आदेश

    लगातार 7 दिन बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने पर सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई कर दी जाएगी। ऐसे में अपनी रिपोर्टिंग से संबंधित अधिकारी को अनुपस्थिति की रिपोर्ट देना अनिवार्य है। यही नहीं, इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर भी जवाबदेही तय करनी होगी। बताया जा रहा है कि, कई जिलों से शिक्षकों की लगातार कक्षाओं में अनुपस्थित रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि, जो जिम्मेदारी निभाएगा, उसे पूरा सम्मान मिलेगा। लेकिन, लापरवाही बरतने वाले पर सीधी कार्रवाई होगी। अब देखना होगा- इस सख्त आदेश के बाद शिक्षा व्यवस्था में कितना सुधार आता है ? साथ ही, गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों पर क्या असर पड़ता है? फिलहाल, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है ड्यूटी से गायब रहना महंगा पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट

    August 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

    August 25, 2026

    TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.