Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • H1N1 के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
    • सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, ये 4 राशि वाले जो चाहेंगे वो होगा!
    • अगर आंखों में लग जाते हैं मिर्च तो बिलकुल भी न घबराएं, अपनाएं ये टिप्स
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»KSU के प्रोटेस्ट के दौरान केरल की स्वास्थ्य मंत्री घायल, पांच नेताओं पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज
    BREKING NEWS

    KSU के प्रोटेस्ट के दौरान केरल की स्वास्थ्य मंत्री घायल, पांच नेताओं पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कन्नूर: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के प्रोटेस्ट के दौरान घायल हो गईं। यह हादसा बुधवार दोपहर को कन्नूर रेलवे स्टेशन पर हुआ। उन्हें अभी परियारम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कन्नूर टाउन पुलिस ने कांग्रेस के केरल स्टूडेंट्स यूनियन के पांच नेताओं पर हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ‘राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि गुंडागर्दी’

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन शाम करीब 4.40 बजे स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए अस्पताल गए। उन्होंने बाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यह राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि गुंडागर्दी थी। सीपीएम नेताओं ने आरोप लगाया कि केएसयू सदस्यों ने मंत्री के साथ मारपीट की। वहीं, कांग्रेस और केएसयू ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी मंत्री के पास तक नहीं आए। उन्होंने सीपीएम नेताओं को कोई भी विजुअल सबूत पेश करने की चुनौती भी दी।

    प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे भी दिखाए

    केएसयू के कुछ सदस्य दोपहर करीब 3.20 बजे स्वास्थ्य मंत्री के पहुंचने से पहले कन्नूर रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए। इस प्रोग्राम में शामिल होने के बाद मंत्री को तिरुवनंतपुरम जाना था। वह जैसे ही स्टेशन पहुंची, प्रदर्शनकारी काले झंडे लहराते और नारे लगाते हुए उनकी ओर दौड़े। लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

    प्रदर्शनकारियों पर धक्का देने का लगाया आरोप

    एक वीडियो में मंत्री को प्रदर्शनकारियों से थोड़ी देर बात करते हुए देखा गया, जबकि पुलिस ने उनके चारों ओर घेरा बना लिया था। बाद में वह प्लेटफॉर्म पर गईं और उन्हें फोन पर यह कहते हुए सुना गया कि हाथापाई हुई है और उन्हें गर्दन में दर्द हो रहा है। स्पीकर ए एन शमसीर ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें धक्का दिया और उनका हाथ मरोड़ दिया, जिससे उनकी गर्दन में चोट लग गई। स्पीकर मंत्री के साथ प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन और एक्स-रे के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

    हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज

    इस मामले में कन्नूर टाउन पुलिस ने कांग्रेस के केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के पांच नेताओं पर हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने केएसयू कन्नूर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एमसी अथुल, केएसयू डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर अक्षय मट्टुल और सीएच मुबाज, बिथुल बालन और मोहम्मद यासीन के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    इंफाल में पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.