Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»रायपुर प्रेस क्लब ने पारदर्शिता और आधुनिक कार्यप्रणाली की दिशा में बड़ा कदम सभी लेनदेन कैशलेस…
    BREKING NEWS

    रायपुर प्रेस क्लब ने पारदर्शिता और आधुनिक कार्यप्रणाली की दिशा में बड़ा कदम सभी लेनदेन कैशलेस…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर – रायपुर प्रेस क्लब ने पारदर्शिता और आधुनिक कार्यप्रणाली की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए क्लब की सभी वित्तीय गतिविधियों को पूरी तरह कैशलेस करने का निर्णय लिया है। 1 मार्च 2026 से क्लब में किसी भी प्रकार की प्राप्ति और भुगतान नकद में नहीं किया जाएगा। सभी लेन-देन केवल डिजिटल बैंकिंग माध्यमों से ही किए जाएंगे।

    पारदर्शिता और जवाबदेही होगी मजबूत
    प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि यह फैसला सदस्यों के बीच वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने, आय-व्यय का सटीक रिकॉर्ड रखने और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन व्यवस्था से कार्यप्रणाली अधिक सुगम, सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।

    नई कार्यकारिणी का समर्थन
    नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। उनका कहना है कि यह पहल क्लब को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है और इससे सदस्यों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलेगी।

    “स्मार्ट प्रेस क्लब” की ओर कदम
    अध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय प्रेस क्लब को “स्मार्ट प्रेस क्लब” के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। डिजिटलाइजेशन की इस प्रक्रिया के तहत क्लब की अन्य प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन और डिजिटल किया जाएगा।

    प्रेस क्लब प्रबंधन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे 1 मार्च से लागू हो रही इस नई व्यवस्था का पालन करें और सभी भुगतान एवं वित्तीय प्रक्रियाएं डिजिटल माध्यम से ही पूरी करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती

    May 13, 2026

    AINRC नेता एन रंगासामी ने ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.