Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में चंद्र ग्रहण की वजह से सोमवार को होलिका दहन
    धर्म आस्था

    मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में चंद्र ग्रहण की वजह से सोमवार को होलिका दहन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Holika Dahan 2026: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली पूजन के बाद होलिका दहन किया जाता है लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण घटित होने वाला है, ऐसे में मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज होलिका दहन 2 मार्च दिन सोमवार को किया जाएगा. वहीं रंगों वाली होली (धुलेंडी) चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को खेली जाएगी, जो इस बार 4 मार्च दिन बुधवार को है. वहीं 3 मार्च दिन मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.

    2 मार्च को होली पूजन
    देशभर में चंद्र ग्रहण की वजह से होलिका दहन कि तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति थी लेकिन ब्रज के ज्योतिषियों द्वारा तय किया जा चुका है कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण की वजह से 2 मार्च को होली पूजन के बाद होलिका दहन करना शुभ रहेगा. ग्रहण और प्रतिपदा तिथि की वजह से इस बार होलिका दहन और धुलेंडी के बीच एक दिन का अंतराल बना रहेगा. लेकिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी है इसलिए सूतक काल से ग्रहण के समापन तक होली खेलने से बचें और ईश्वर का नाम जप करें.

    पूर्णिमा 2026 की तारीख और समय
    पूर्णिमा तिथि शुरू – 2 मार्च, शाम 5 बजकर 55 मिनट पर
    पूर्णिमा तिथि समाप्त – 3 मार्च, शाम 5 बजकर 7 मिनट पर
    ब्रजवासियों का एक मत यह भी है कि 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर ही पूर्णिमा तिथि का समापन हो जाएगा और होलिका दहन हमेशा प्रदोषकाल-व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा को ही किया जाता है. शाम 6 बजकर 47 मिनट पर चंद्र ग्रहण का समापन हो रहा है और उसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो जाएगा और ऐसे में होलिका दहन प्रतिपदा तिथि में नहीं किया जा सकता है. इसलिए होलिका दहन 2 मार्च, चंद्र ग्रहण 3 मार्च और धुलेंडी 4 मार्च को करना शास्त्र सम्मत है.

    2 मार्च को प्रदोष और भद्रा का साया
    ब्रजवासियों के अनुसार, धर्म सिंधु ग्रंथ में बताया गया है कि अगर दोनों दिन पूर्णिमा तिथि लग रही है. इस दोनों दिनों में से जिस दिन पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल को स्पर्श कर रही हो और दूसरे दिन ऐसा नहीं हो पा रहा है तो उसी दिन होलिका दहन करें, जिस दिन पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल को स्पर्श कर रही हो और भद्रा रहित काल हो. ऐसे में 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल को स्पर्श कर रही है तो होलिका दहन 2 मार्च को करना उत्तम है. 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि को प्रदोष काल में तो स्पर्श कर रही है और इस दिन भद्रा का साया भी बना रहेगा. ऐसे में शास्त्रों में बताया गया है कि भद्रा मुख त्याग कर प्रदोष काल में होलिका दहन कर सकते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 12, 2026

    सूर्य-राहु-केतु का खतरनाक संयोग, 15 मई से इन 6 राशियों पर आ सकता है संकट

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.