Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पॉवर कंपनी से ईडी. श्री गजपाल, सीई श्री अग्रवाल सहित,सात अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
    छत्तीसगढ़

    पॉवर कंपनी से ईडी. श्री गजपाल, सीई श्री अग्रवाल सहित,सात अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंता सहित कुल सात अधिकारी-कर्मचारियों को गरिमामय वातावरण में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रबंध निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक श्री एस.के. गजपाल एवं मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल को प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

    अपने उद्बोधन में श्री शुक्ला एवं श्री कंवर ने कहा कि श्री गजपाल एवं श्री अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और कार्यकुशलता का परिचय दिया। कंपनी के विकास, परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बहुमूल्य रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों की कार्यशैली, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
    इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री गजपाल एवं मुख्य अभियंता श्री अग्रवाल ने अपनी सेवायात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सदैव सकारात्मक सहयोग, आत्मीयता एवं समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।
    इस अवसर पर ईडी सर्वश्री वी.के.साय, के एस मनोठिया, जे.एस.नेताम, एमएस चौहान, आरपी नामदेव, संदीप मोदी एवं मुख़्य अभियंता सर्वश्री श्री संजय तिवारी, गिरीश गुप्ता, एम.जामुलकर, वी.के.दीक्षित, के.बी.पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, अब्राहम वर्गीस, संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    ट्रांसमिशन कंपनी के एक अन्य कार्यक्रम में रायपुर से मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल, लेखा अधिकारी श्री महेश बड़गुजर, सहायक मानचित्रकार श्री चमनलाल चंद्राकर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री नंदकुमार देवांगन, बिलासपुर से कार्यपालन अभियंता श्री गौतमलाल धर एवं दफ्तरी श्री मनहरण लाल केंवट को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

    कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल एवं सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

    July 4, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

    July 4, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.