Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»270 वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किया गया नि:शुल्क सहायक उपकरण
    छत्तीसगढ़

    270 वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किया गया नि:शुल्क सहायक उपकरण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव – समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को जबलपुर द्वारा गांधी सभागृह राजनांदगांव में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर  मधुसूदन यादव उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने सहायक उपकरण मिलने पर वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी। इस दौरान 270 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

    उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को जबलपुर (जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा शिविर लगाकर सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हांकन एवं परीक्षण किया गया। एलिम्को जबलपुर द्वारा एक माह के भीतर जिले के 500 से अधिक चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को एसआर मद से लगभग 50 लाख रूपए की लागत का सहायक उपकरण का नि:शुल्क वितरण किया गया है। वरिष्ठजनों को व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, वाकर, फोल्डिंग बैसाखी, टेट्रापेड, वाकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, फुट केयर किट, पोलीमर जेल, वनी फेश, स्टूल विथ कमोड सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों का चिन्हांकन चुनौतीपूर्ण कार्य रहा। वरिष्ठ नागरिकों ने सहायक उपकरण मिलने पर खुशी जाहिर की तथा शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

    कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती अनिता सिन्हा, सभापति जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी, पार्षद  शेंकी बग्गा, पार्षद  शरद सिन्हा, सरपंच कोपेडीह  चुनेश्वर साहू, सरपंच कोटरा  डान कुमार साहू, एलिम्को के प्रबंधक  नीतिन माहौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, नायब तहसीलदार राजनांदगांव, विभाग के वरिष्ठ कलाकार  बीरसिंह साहू, बालकृष्ण बघेल,  तीहार सिंह ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.