Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»TMC कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा में बीजेपी नेताओं का मछली, अंडे से करें स्वागत-अभिषेक बनर्जी
    राजनीति

    TMC कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा में बीजेपी नेताओं का मछली, अंडे से करें स्वागत-अभिषेक बनर्जी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के आधिकारिक ऐलान से पहले बीजेपी ने 5000 किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा शुरू की है। जिसके तहत 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने यह बड़ी रैली कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में रखी है। राज्य में बीजेपी की परिर्वतन यात्रा पर सत्तारूढ़ टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने जब बीजेपी की यात्रा आप के इलाके से निकले तो उन्हें (बीजेपी) नेताओं को मछली, अंडे और चाय दें। बनर्जी ने बीजेपी द्वारा मीट बैन की मांग किए जाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने इसके तहत बीजेपी की यात्रा को भी निशाने पर लिया है।

    2021 आठ चरणों में हुए थे चुनाव

    बंगाल में पिछली बार चुनाव आठ चरणों में हुए थे। बंगाल समेत पांच राज्यों के लिए अगले 10 दिनों में चुनाव कार्यक्रम के ऐलान की संभावना व्यक्त की जा रही है। चर्चा है कि पीएम मोदी की कोलकाता रैली के बाद चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। 2021 में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान 26 फरवरी को हो गया था लेकिन इस बार मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के चलते चुनाव में देरी हुई है। बंगाल में अभी एसआईआर का कुल काम बाकी भी है। टीएसमी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी की यात्रा पर निशाना साध कर राजनीति को गरमा दिया है।

    15 मार्च को खत्म होगी परिवर्तन यात्रा

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का समापन 15 मार्च को कोलकाता में होगा। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अगले हफ्ते में आचार संहिता का ऐलान नहीं हुआ तो 15 या 16 मार्च को आयोग द्वारा पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 294 है। टीएमसी अगले चुनावों में जहां चौथी बार जीत के उतरेगी तो वहीं बीजेपी पहली बार सत्ता में बैठाने के लिए वोट मांगेगी। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में राज्य ईकाई नेता जहां ग्राउंड जीरो पर रहेंगे तो वहीं दूसरी तरफ इस यात्रा में काफी सारे केंद्रीय नेता इसमें शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा

    May 12, 2026

    भूपेन्द्र चौधरी और मनोज पाण्डेय कैबिनेट मंत्री समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ, सोमेंद्र तोमर व अजीत पाल को स्वतंत्र प्रभार

    May 10, 2026

    बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.