BREKING NEWS
पंजाब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी…

चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा में बजट पेश होने से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गई हैं।
विधानसभा परिसर के अंदर जोरदार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बम स्क्वायड टीमें इलाके की अच्छी तरह से जांच कर रही हैं। अभी तक पुलिस को कोई संदिग्ध चीज़ बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।



