Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    • संकरी गुफा देखने अंदर घुस गई महिला, फंसने के बाद रोकर मांगने लगी मदद, वीडियो देखकर भड़के लोग
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
    • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूदः विशेषज्ञ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच रूपए में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.49 पर, जानिए वजह
    व्यापार

    अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच रूपए में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.49 पर, जानिए वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोमवार को भारतीय रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय रुपए की स्थिति बाजार में कमजोर हो रही है। शुक्रवार को रुपया 91.74 पर बंद हुआ था।

    सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे की गिरावट के साथ 92.20 के स्तर पर खुला। इसके थोड़ी ही देर बाद रुपये में गिरावट और बढ़ गई, जिससे यह 56 पैसे की गिरावट के साथ 92.49 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हाल ही के महीनों में यह एक दिन में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई है। जो बाजार के बंद होने और दुबारा खुलने के दौरान हुई है।

    रुपये की गिरावट का कारण

    रुपये में देखी जा रही इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण ऊर्जा बाजार में मची हुई खलबली है। तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि का मुख्य कारण अमेरिका और इजराइल का ईरान के साथ संघर्ष है, जिससे मध्य पूर्व के कुछ प्रमुख उत्पादकों ने आपूर्ति कम कर दी है। क्योंकि भारत कच्चे तेल का आयातक देश है जिसके कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के आयात खर्च में वृद्धि करती हैं। इससे चालू खाता घाटा बढ़ने की संभावना रहती है और रुपये पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

    93 के करीब पहुंचने की आशंका

    सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। इसके बाद यह 114 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इस युद्ध के कारण पिछले दो हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये पर जोखिम बना रहेगा। इसके साथ ही कई एशियाई देशों की मुद्राओं में गिरावट देखी गई। यदि तेल की कीमतों में वृद्धि लगातार बनी रहती है तो रुपये के 93 के करीब पहुंचने की आशंका हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Gold-Silver Rate:  जबरदस्त गिरावट के बाद आज कीमतों में तेजी, सोने में निचले स्तरों पर देखने को मिली खरीदारी

    November 23, 2026

    सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी या बेटे, किसके नाम पर खुल सकता है SSY खाता और कैसे मिलेंगे 70 लाख?

    November 22, 2026

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.