Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»सपनों की एक और बारात
    लेख-आलेख

    सपनों की एक और बारात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एकाध वर्ष में हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे, और आजादी के सौ वर्ष पूरे होने के जश्न तक एक पूरे विकसित राष्ट्र के शायद सर्वोपरि हो जाने का गर्व स्वीकार करेंगे। सर्वोपरि का अर्थ जानते हो, दुनिया की नंबर एक शक्ति जो अमरीका और चीन को भी पछाड़ देगी। इसके साक्ष्य के लिए हम कहते हैं, पूरा विश्व बरसों से मंदी-ग्रस्त है, लेकिन हमारी विकास दर की गति आज भी सबसे अधिक है। तनिक थोड़ी-सी पहचान कर लें कि कहां हो रहा है यह विकास? भई विकास तो हो रहा है। पहले कहते थे, भारत की दस प्रतिशत आबादी के पास नब्बे प्रतिशत सम्पदा है, और नब्बे प्रतिशत आबादी के पास दस प्रतिशत! अब विकास यह हुआ कि जिस दस प्रतिशत के पास नब्बे प्रतिशत सम्पदा थी, उनमें से भी एक प्रतिशत के पास इस कुल सम्पदा का आधा भाग आ गया है। एक आर्थिक तरक्की के तो आप पायदान-दर-पायदान चढ़ते चले गए, लेकिन यह तरक्की बहुमंजिली इमारतों के कंगूरों पर टंगी रह गई, और फुटपाथी आदमी अतिक्रमण के आरोप में अपना फुटपाथ भी गंवा बैठा। यह कैसा जन-कल्याण है भाई जो अनुदान अनुग्रह के आधार पर चलता है। देश में दिलासा और सान्त्वना का मतलब है कि सस्ते राशन और मुफ्तखोरी की अवधि और बढ़ा दी जाए। अमीरों की बस्ती में बढ़ती खुशहाली की चमक दमक बढ़ाएं और निर्धन युवा बल के सस्ती रेवडिय़ों के प्रासाद पर और अधिक आधारित होते जाएं। एक देश एक चुनाव के नारों पर मतैक्य नहीं हो सका, और दल बदल से सरकारें गिरा नए चुनावों की घोषणा बार-बार लोकतंत्र की परीक्षा लेती है। हम गर्वित होते हैं कि एक और चुनाव शांति से निबट गया, और आम जनता को वायवीय सपनों की एक और बारात भेंट कर गया।

    आजकल सपनों का मिजाज बदल गया है। पहले सपना राष्ट्र के कायाकल्प का देखा जाता था। एक आदर्श समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना का सपना। आज सपना बैंक खातों में बिना काम पन्द्रह लाख आ जाने का है। सपना लाख का देखते हैं, दस हजार खाते में आ गए, तो एक राज्य की सरकार फिर सत्तारूढ़ हो गई। ये सत्तारूढ़ बार-बार चुने जाने का रिकार्ड बना रहे हैं। परिवारवाद के परम आलोचक अपने-अपने नाती-पोतों के लिए अपनी गद्दियां सुरक्षित छोड़ कर जाना चाहते हैं। देश में एक नया सत्य स्थापित हो गया है, जो कथनी है, वह करनी नहीं। और जो करनी है उस पर समाज परिवर्तन के मिथ्या लेबुल लगे हैं। इन लेबुलों का हमने अमृत महोत्सव मना लिया किन्तु देश वहां का वहां ही खड़ा है। पूंजी निर्माण का अर्थ यहां पूंजीवाद का विकास हो गया है। इस विकास की सार्थकता इस बात से सिद्ध हो गई, कि देखो विकास तो हो गया। एशिया में अरबपतियों के बढऩे की संख्या भारत में सबसे अधिक हो गई। निर्धनों की संख्या गिनने की जरूरत ही क्या? उनकी गरीबी तो है ही सात जन्मों के पापों का फल। बस इस जन्म में दैन्यता और झेल लो, अगले जन्म में आत्मविश्वास और अट्टालिकाओं का उपहार मिल जाएगा।

    कई बार सवाल किया जाता है कि इस देश में इन गरीबों की बढ़ती भीड़ के संकट का आपने क्या समाधान किया? जवाब मिलता है हमने उन्हें गारंटी दे दी है, कि किसी को भूख से मरने नहीं देंगे। उनके लिए उम्र भर के लिए सस्ती रोटियां बांटने का इंतजाम कर दिया है। हमारा प्रण है कि किसी भूखे, बेकार को हम आत्महत्या नहीं करने देंगे। उन्हें बताते हैं, नौजवानों, किसानों और सपना टूटे लोगों की खुदकुशी की संख्या तो कम नहीं हुई। जवाब मिलता है, उदास रहना, इन लोगों की मूल प्रवृत्ति बन गई है, और काम न करना इनकी पैतृक आदत। लीजिए, लग गया पता। यहां खुदकुशियों का कारण इनकी वंचना या प्रवंचना नहीं, बल्कि मनोरोगों का बढऩा है।-सुरेश सेठ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?

    May 12, 2026

    भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र

    May 12, 2026

    बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया-हरदीप सिंह पुरी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.