Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…
    • गर्मी को धो डाला, जुगाड़ पड़ा भारी;शादियों में बहुत तरह की तैयारियां देखी पर कभी बारात में चलता फिरता एयर कूलर देखा …
    • विशेष लेख-हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • नए ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम का निर्माण-श्री एस. कृष्णन
    • बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन
    • छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»डोंगरगढ़ में लगेगा मेला, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की विशेष रेल व्यवस्थाएँ…
    BREKING NEWS

    डोंगरगढ़ में लगेगा मेला, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की विशेष रेल व्यवस्थाएँ…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर-  चैत्र नवरात्रि के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में लगने वाले मेले को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेल व्यवस्थाएँ की हैं। 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेले में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, कुछ गाड़ियों का विस्तार और एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

    रेलवे प्रशासन के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

    जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 68742/68741 गोंदिया–दुर्ग–गोंदिया मेमू पैसेंजर को अस्थायी रूप से रायपुर तक विस्तारित किया जा रहा है। वहीं 68729/68730 रायपुर–डोंगरगढ़–रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक किया गया है। इसके अलावा 06886/06885 डोंगरगढ़–दुर्ग–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

    रेलवे प्रशासन ने बताया कि 19 से 27 मार्च के बीच कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी ठहराव दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु आसानी से माँ बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन कर सकें। रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…

    April 29, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

    April 29, 2026

    बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन

    April 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.