Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (आईएफएफडी) में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को किया जाएगा सम्मानित…
    मनोरंजन

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (आईएफएफडी) में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को किया जाएगा सम्मानित…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफडी) की शुरुआत 25 से 31 मार्च तक आयोजित होगा। इस फिल्म फेस्टिवल में 100 से ज्यादा देशों से कुल 2,187 एंट्रीज आई हैं। इनमें 1,372 अंतरराष्ट्रीय और 815 भारतीय फीचर और नॉन-फीचर फिल्में शामिल हैं। यह आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। 

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (आईएफएफडी) में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को सम्मानित किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों के लिए जहां एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी वहीं दिग्गज कलाकारों को भी देखने, सुनने का मौका मिलेगा। 25 से 31 मार्च 2026 तक भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल दिल्ली में हिंदी सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को सम्मानित किया जाएगा।

    भारतीय सिनेमा की सबसे कालजयी पहचान मानी जाने वाली शर्मिला टैगोर को यह सम्मान उनके दशकों लंबे करियर और सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा, फिल्म फेस्टिवल ऐसे महत्वपूर्ण स्थान हैं जहाँ दुनिया भर का सिनेमा संवाद के लिए एक साथ आता है। मैं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली का हिस्सा बनकर खुश हूँ और इस सम्मान से बेहद अभिभूत हूँ। मैं फेस्टिवल में शामिल होने और उन विविध कहानियों और आवाजों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूँ जो सिनेमा को खास बनाती हैं।

    गौरतलब है कि शर्मिला टैगोर ने हिंदी और बंगाली दोनों ही सिनेमा में शानदार काम किया है और ऐसी परफॉरमेंस दी हैं जो देश के फिल्मी इतिहास में यादगार हैं। अपनी शालीनता, बेहतरीन रेंज और स्क्रीन पर अपनी जबरदस्त उपस्थिति के लिए पहचानी जाने वाली टैगोर ने भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्मकारों के साथ काम किया है।

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और 100 से अधिक देशों से कुल 2,187 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। इनमें 1,372 अंतरराष्ट्रीय और 815 भारतीय फीचर और नॉन-फीचर फिल्में शामिल हैं। भारत मंडपम के साथ-साथ शहर के विभिन्न मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक ओपन-एयर स्थानों पर भी फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, ताकि उच्च गुणवत्ता वाला सिनेमा एक बड़े और विविध दर्शकों तक पहुँच सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज़

    May 5, 2026

    जावेद अख्तर ने ‘प्रोपेगेंडा फिल्मों’ को किया डिफेंड, बोले- मुझे ‘धुरंधर’ पसंद आई, ‘इसमें गलत क्या है?’

    May 4, 2026

    “हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है”, जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बयान

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.