Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी का बयान कहा- BJP चोरों, गुंडों और गद्दारों की पार्टी है
    राष्ट्रीय

    चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी का बयान कहा- BJP चोरों, गुंडों और गद्दारों की पार्टी है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है। तभी तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शनिवार को कोलकाता के रेड रोड पर नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटना और देश को इस पार्टी के प्रभाव से बचाना है।

    उन्होंने कहा, ‘सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है। अल्लाह आपको आशीर्वाद दे। भारत और बंगाल समृद्ध हों। खुदी को इतना बुलंद कर कि हर तक़दीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे-बता तेरी रज़ा क्या है। हमारा सिर्फ एक ही उद्देश्य है भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना। भाजपा पर हमलावर ममता बनर्जी ने कहा कि वे SIR के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और यह संकल्प लिया कि वह पीएम मोदी को लोगों के अधिकार छीनने नहीं देंगी।

    जो डरते हैं, वो मरते हैं: ममता

    ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकी उन्होंने भाजपा को ‘गुंडों और चोरों की पार्टी’ बताते हुए कहा, ‘लोगों के नाम SIR में हटा दिए गए थे। मैंने इसके लिए कोलकाता से दिल्ली तक, कलकत्ता हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। मैं बंगाल के हर व्यक्ति के साथ खड़ी हूं, सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के साथ। मैं इस लड़ाई को जारी रखूंगी। हम मोदी जी को हमारे अधिकार छीनने नहीं देंगे। आप हमारी सरकार को जबरन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, आप राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहते हैं। फिर भी, हम डरेंगे नहीं। जो डरते हैं, वो मरते हैं। जो लड़ते हैं, वो जिंदगी में कामयाब होते हैं। भाजपा चोरों और गुंडों की पार्टी है, एक गद्दारों की पार्टी है। ऐसे भी गद्दार हैं जो वोटों को बांटने के लिए भाजपा से पैसे लेते हैं। उनसे मैं कहूंगी, ‘मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंज़ूर-ए-खुदा होता है।’

    प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप

    इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया और चुनाव अवधि के दौरान शासन व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सीमावर्ती इलाकों से कुछ ताकतें राज्य में अशांति और दंगे फैलाने के लिए पैसा और हथियार लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे परोक्ष रूप से राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है। उन्होंने बंगाल के लोगों से राज्य की एकता की रक्षा करने और शांति व लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली कोशिशों का विरोध करने की अपील की।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में 4 आतंकी गिरफ्तार, ISI हैंडलर से जुड़कर हमले की रच रहे थे साजिश

    July 2, 2026

    जापान की PM राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित, भारत के साथ रिश्ते होंगे मजबूत

    July 2, 2026

    “3.6 करोड़ भारतीयों पर किया जा रहा प्रयोग”, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर केंद्र पर बरसे मंत्री प्रियांक खरगे

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.