Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ओवैसी ने हुमायूं कबीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया बंगाल प्लान
    राष्ट्रीय

    ओवैसी ने हुमायूं कबीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया बंगाल प्लान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर और AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन हो चुका है। बुधवार को दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बंगाल को लेकर अपना प्लान भी बताया।  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम साथ-साथ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। बंगाल में मुस्लिम लीडरशीप को आगे लाना ही हमारा मकसद है।

    चुनाव तक ही सीमित नहीं गठबंधन- ओवैसी

    असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में इस चुनाव में मुस्लिम माइनॉरिटी से एक लीडरशिप उभरे और मजबूत हो। हमने तय कर लिया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह अलायंस सिर्फ इस चुनाव तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे हमारे पॉलिटिकल मकसद को पाने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

    क्या बोले हुमायूं कबीर

    जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आज मेरे भाई असदुद्दीन ओवैसी मेरे साथ हैं। आम जनता, हमारी पार्टी और AIMIM के साथ मिलकर हम पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच होने वाले चुनाव लड़ेंगे। हम करीब 182 से 192 उम्मीदवार उतारेंगे। आज शाम 4 बजे, राज्य पार्टी ऑफिस खोलने के बाद, मैं उम्मीदवारों की घोषणा करूंगा और ओवैसी भी उन सीटों की घोषणा करेंगे जिन पर वे चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को ओवैसी के साथ बहरामपुर में होगी।

    गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

    वहीं हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन और बंगाल में चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद असदुद्दीन ओवैसी पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने AIMIM चीफ पर संसद के अंदर और बाहर अलग-अलग बातें करने का आरोप लगाया।

    बीजेपी नेता ने कहा कि ओवैसी के दो चेहरे हैं। एक चेहरा यह है कि वह संसद में संविधान और कानून के साथ बोलते हैं। बाहर, उनका एजेंडा अकबर और बाबर जैसे लोगों पर केंद्रित है, जिसका मकसद यह सवाल करना है कि भारत में शरिया कानून कब लागू होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक

    May 11, 2026

    ‘सलाह नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत’, PM मोदी के वर्क फ्रॉम होम अपील पर बोले राहुल गांधी

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में PM Modi: रचा गया इतिहास, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.