Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर,राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़
    • SIR, बिहार और बंगाल जैसा तेलंगाना में नहीं होने देंगे : मोहम्मद अजहरुद्दीन
    • ‘जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं आर्म्ड फोर्स’ : थलसेना प्रमुख
    • IPS पापिया सुल्ताना पर PM मोदी के अपमान का आरोप, क्या बचेगी एसपी की कुर्सी
    • सीएम का आदेश, 20 दिन में ही बदल दिया सिस्टम, सचिवालय में 1 जून से बॉयोमेट्रिक हाजिरी
    • पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
    • झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
    • शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार के नए नियम से अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
    तकनीकी

    CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार के नए नियम से अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CCTV New Rules: देश में बढ़ते साइबर खतरों और जासूसी के बीच सरकार ने डिजिटल सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठाए हैं. अब टेलीकॉम डिवाइसों, CCTV सिस्टम और डेटा सुरक्षा से जुड़े नियम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं. इसका मकसद संवेदनशील नेटवर्क को सुरक्षित बनाना और बाहरी खतरों से बचाव करना है.

    CCTV सिस्टम पर बढ़ी निगरानी

    Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय से सार्वजनिक और सरकारी जगहों पर इस्तेमाल हो रहे CCTV कैमरों को लेकर चिंता बढ़ी है खासकर उन डिवाइसों को लेकर जो विदेशों से आयात किए जाते हैं. माना जा रहा है कि इनमें सुरक्षा खामियां हो सकती हैं जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.

    हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया जिनके तार पड़ोसी देशों से जुड़े बताए जा रहे हैं. इससे यह खतरा और स्पष्ट हो गया कि अगर निगरानी सिस्टम सुरक्षित नहीं हैं तो उनका दुरुपयोग हो सकता है.

    नए नियम क्या कहते हैं?

    सरकार ने अब CCTV डिवाइसों के लिए कुछ अनिवार्य तकनीकी मानक तय किए हैं. इन नियमों के तहत कंपनियों को यह बताना होगा कि उनके डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले मुख्य हार्डवेयर कंपोनेंट कहां से आए हैं. साथ ही, इन डिवाइसों की जांच भी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इनमें कोई ऐसी कमजोरी न हो जिससे कोई अनधिकृत व्यक्ति दूर बैठकर सिस्टम तक पहुंच बना सके. अब तक सैकड़ों CCTV मॉडल इन मानकों के तहत प्रमाणित किए जा चुके हैं.

    सरकारी विभागों के लिए सख्त निर्देश

    सरकारी दफ्तरों और संस्थानों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल उन्हीं CCTV का इस्तेमाल करें जो नए नियमों के अनुरूप हों. इसके अलावा, पुराने सिस्टम की सुरक्षा जांच कर उन्हें अपडेट करने की भी सलाह दी गई है.

    सिर्फ CCTV ही नहीं बल्कि टेलीकॉम नेटवर्क को भी सुरक्षित बनाने के लिए नए कानून लागू किए गए हैं. अब टेलीकॉम डिवाइस केवल भरोसेमंद और स्वीकृत कंपनियों से ही खरीदे जा सकेंगे. इससे नेटवर्क में किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गर्मियों में AC क्यों फटते हैं? आग लगने की वजह और बचाव के तरीके

    May 30, 2026

    AC का ये मोड बारिश में करेगा कमाल, उमस भी करेगा दूर… 

    May 29, 2026

    तेजी से बढ़ रहा पोर्टेबल एसी का ट्रेंड, बहुत थोड़ी सी डाउन पेमेंट पर आ जाएगा घर

    May 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.