Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»महिलाओं को चुपचाप अपना शिकार बना रही टीबी! ये लक्षण दिखें…
    खानपान-सेहत

    महिलाओं को चुपचाप अपना शिकार बना रही टीबी! ये लक्षण दिखें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। हल्का बुखार, थकान या कमजोरी जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर लोग अक्सर इन्हें इग्नोर कर देते हैं और बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर या बुखार की दवा लेकर काम चला लेते हैं। लेकिन सच यह है कि यही मामूली लगने वाले लक्षण कई बार टीबी (Tuberculosis) जैसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। समय रहते इसकी पहचान और सही इलाज शुरू कर दिया जाए, तो मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। इसलिए इन संकेतों को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

    क्या है टीबी और कैसे फैलती है?

    टीबी एक संक्रामक बैक्टीरियल बीमारी है, जो हवा के जरिए फैलती है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो उसके साथ बैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं और दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि समय पर इलाज मिलने पर यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है, लेकिन लापरवाही इसे खतरनाक बना देती है।

    महिलाओं में क्यों बढ़ रहा है खतरा?

    कुछ स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं में टीबी तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं
    पोषण की कमी (कुपोषण)
    कमजोर इम्यून सिस्टम
    घर और काम की दोहरी जिम्मेदारी
    समय पर जांच न कराना
    भीड़भाड़ वाले वातावरण में रहना

    महिलाओं में अलग तरीके से दिखते हैं लक्षण

    महिलाओं में टीबी सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह प्रजनन अंगों को भी प्रभावित कर सकती है, जिसे Female Genital TB कहा जाता है।

    किन अंगों पर पड़ता है असर?

    फेलोपियन ट्यूब: गर्भधारण में दिक्कत
    गर्भाशय: पीरियड्स अनियमित
    ओवरी: हार्मोनल असंतुलन
    सर्विक्स: लंबे समय तक छिपा संक्रमण।

    इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

    अगर लंबे समय तक ये संकेत दिखें तो तुरंत जांच कराएं
    लगातार हल्का बुखार
    रात में ज्यादा पसीना आना और अचानक वजन घटना होना।
    भूख कम लगना और पेल्विक दर्द होना।
    असामान्य ब्लीडिंग और सफेद पानी (वजाइनल डिस्चार्ज) होना।

    क्यों खतरनाक है देरी?

    अगर समय पर टीबी का इलाज नहीं किया गया तो यह
    शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकती है
    महिलाओं में बांझपन (Infertility) का कारण बन सकती है
    कमजोरी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है।

    टीबी के लक्षण दिखें तो सही तरीके से इलाज कराएं 

    लंबे समय तक लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें
    पूरा इलाज (6-9 महीने) बिना छोड़े करें
    पौष्टिक आहार लें और इम्यूनिटी मजबूत बनाएं
    साफ-सफाई और वेंटिलेशन का ध्यान रखें

    टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। बशर्ते इसे समय रहते पहचान लिया जाए। महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को पीछे रख देती हैं, लेकिन यह आदत बदलना बेहद जरूरी है। अगर आपको या आपके आसपास किसी महिला में ऐसे लक्षण दिखें, तो देर न करें। जांच कराएं और सही इलाज शुरू करें।

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जोड़ों के दर्द में राहत पाने ब्रोकली सब्जी सबसे अच्छी!

    May 25, 2026

    बढ़ती गर्मी में खराब हो सकते हैं आपके फेफड़े…

    May 24, 2026

    Ebola  Virus, WHO ने की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, कैसे फैलता है यह संक्रमण

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.