Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Dhurandhar 2 पर राम गोपाल वर्मा का बयान, इंडस्ट्री के दिग्गजों पर बोला तीखा हमला
    मनोरंजन

    Dhurandhar 2 पर राम गोपाल वर्मा का बयान, इंडस्ट्री के दिग्गजों पर बोला तीखा हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस तूफानी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज 11 दिन ही हुए हैं और इसमें दुनियाभर में 1361.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। जहां एक तरफ दर्शक इस स्पाई-थ्रिलर के दीवाने हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) ने इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों की ‘खामोशी’ पर तीखा हमला बोला है। जैसे ही उनका बयान सामने आया हर कोई हैरान रह गया। कुछ लोग इससे खुश नजर आए तो कुछ ने राम गोपाल वर्मा की आलोचना की।

    राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 पर किया कमेंट

    राम गोपाल वर्मा अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वह शुरूआत से ही फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर शेयर किया और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के बाकी फिल्ममेकर्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “जब आदित्य धर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री की नाक के नीचे इतना बड़ा धमाका किया है, तो हर तरफ सन्नाटा क्यों पसरा है? क्या इस धमाके की गूंज से सब आउटर स्पेस में चले गए हैं या फिर लोग आपस में फुसफुसा रहे हैं कि यह सिर्फ एक ‘प्रोपेगेंडा’ है जो जल्द खत्म हो जाएगा? क्या वह सिर्फ इसलिए चुप हैं ताकि अपनी वही पुरानी घिसी-पिटी फिल्में दोबारा बनाना शुरू कर सकें?”

    फिल्म इंडस्ट्री को दी ‘रिटायरमेंट’ की सलाह

    राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री के लोगों को इस फिल्म को एक ‘फ्रेश कोर्स’ की तरह देखना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा, “क्या ‘धुरंधर 2’ जैसी डायनासोर के बराबर की फिल्म को इग्नोर करना समझदारी है? जो आपके सामने खड़ी है और आपके पैरों तले जमीन हिला रही है, उससे मुंह फेरना बेवकूफी है। अगर फिल्ममेकर्स ने खुद को एजुकेट नहीं किया और इस नए सिनेमा को गंभीरता से नहीं लिया, तो वह जल्द ही आउटडेटेड हो जाएंगे और ‘पुराने सिनेमा के कब्रिस्तान’ में दफन हो जाएंगे।”

    राम गोपाल वर्मा ने आदित्य को बताया था असली हमजा

    बता दें कि राम गोपाल वर्मा हाल ही में आदित्य धर और यामी गौतम से उनके घर पर मिलने पहुंचे थे। वहां की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने आदित्य को ‘असली हमजा’ (फिल्म का मुख्य किरदार) बताया था। उन्होंने मजाकिया लेकिन तल्ख लहजे में कहा था, “फिल्म में रील हमजा (रणवीर सिंह) ने आतंकवादियों का खात्मा किया, लेकिन रियल हमजा (आदित्य धर) तो भारतीय फिल्ममेकर्स को तबाह कर रहे हैं। आतंकवादी तो जान बचाकर भाग सकते हैं, लेकिन फिल्ममेकर्स आदित्य के टैलेंट से बचकर कहां भागेंगे?”

    दिग्गजों ने भी की है तारीफ

    हालांकि, रामू का गुस्सा अपनी जगह है, लेकिन एसएस राजामौली, करण जौहर, ऋतिक रोशन, अल्लू अर्जुन और रजनीकांत जैसे बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है। करण जौहर ने तो यहां तक कहा था कि यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़कर घुसेगा। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ की यह आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है और राम गोपाल वर्मा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर ‘असली बनाम बनावटी’ सिनेमा की नई बहस छेड़ दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.