मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के बाद इन 4 पैन इंडिया फिल्मों का उठेगा तूफान

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर कहर बरपा रखा है. पिछले साल दिसंबर में आई फिल्म ने बंपर कमाई की थी और अब 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 की भी धमाकेदार रफ्तार जारी है. मार्च में धुरंधर 2 का सिनेमाघरों में ऐसा दबदबा था कि इसके डर से कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई.

धुरंधर को पैन इंडिया दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. नार्थ से लेकर साउथ तक फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. धूरंधर के बाद साउथ और बॉलीवुड से कई फिल्मों की आंधी उठने वाली है जो पैन इंडिया दर्शकों से अपील करेगी. इस लिस्ट में दो हीरो ऐसे हैं जिनकी इस साल 2 फिल्में आ रही हैं.

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश की ‘रामायण’ की. कल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के किरदारों का पहला लुक शेयर करने जा रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर- राम, साई पल्लवी- सीता और यश-रावण के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में एक्टर्स के किरदारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. 2 अप्रैल को पहली बार फिल्म से पर्दा उठने जा रहा है.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो हिस्सों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. ‘रामायण’ में यश नेगेटिव रोल में हैं. उनके रोल को लेकर जबरदस्त उत्साह है. ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो साउथ और बॉलीवुड के सितारों को एक साथ लेकर आ रही है.

अब बात करते हैं यश की टॉक्सिक की. ‘टॉक्सिक फेरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी. अब फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मल्टीस्टारर फिल्म के टीजर, ट्रेलर और पोस्टर को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.

टॉक्सिक में यश लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ बॉलीवुड और साउथ की कई एक्ट्रेसेस नजर आएंगी. तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखने वाली हैं. टॉक्सिक से इन एक्ट्रेस के पहले लुक्स को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिले थे.

शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. पिछले साल किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का टीजर जारी हुआ था. इस फिल्म शाहरुख खान सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखेंगे. इस फिल्म में एक्टर की बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार अदा करेंगी.

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी भी फिल्म का अहम हिस्सा है. एक्टर सौरभ शुक्ला ने न्यूज18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि ‘किंग’ में फिल्म इंडस्ट्री के 70 प्रतिशत लोग नजर आने वाले हैं.

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी इस साल रिलीज होने वाली है. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर साथ में नजर आने वाले हैं. ट्रायंगल लव स्टोरी पर आधारित फिल्म एक भारी-भरकम बजट में बन रही पैन इंडिया फिल्म है.

Related Articles

Back to top button