Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»हनुमान जयंती पर आया रामायण का टीजर, रणबीर कपूर का ‘राम’ लुक वायरल
    मनोरंजन

    हनुमान जयंती पर आया रामायण का टीजर, रणबीर कपूर का ‘राम’ लुक वायरल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई. रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया. 2 मिनट 38 सेकेंड का यह टीजर काफी अट्रैक्टिव है. इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स आपकी आंखों और कानों के रास्ते सीधे दिल में उतरते हैं. राम के किरदार में रणबीर बिल्कुल सौम्य-शांत दिखे हैं. बदलती परिस्थितियों में उनका अक्रामक और साहसी अवतार भी देखने को मिलता है. टीजर में लक्ष्मण और सीता के किरदार ब्लर किया गया है. पूरा फोकस राम पर रखा गया है. हालांकि टीजर के आखिरी में रावण की झलक भी मिलती है, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया गया.  फिल्म का टीजर देखने के बाद फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रिव्यू किया है और इसे मंत्र मुग्ध करने वाला बताया है.

    ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होने पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा,”रामायणम् की महानता इसकी भावनाओं की गहराई में है. असल में ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे फैसलों, उनके नतीजों और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है. राम का सफर पूरी तरह से मानवीय है और हमने इसी बात को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है.”

    रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर कहा,”मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूं. मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं. उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है; और उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है.”

    ‘रामायण’ टीजर रिव्यू

    तरण आदर्श ने रामायण के टीजर का रिव्यू में लिखा, “जयश्रीराम… मैंने अभी-अभी सबसे बहुप्रतीक्षित महाकाव्य ‘रामायण’ की नई झलक –राम – देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया हूं. यह सच में शानदार है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह झलक लोगों की बड़ी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है.”

    तरण आदर्श ने आगे लिखा, “रणबीर कपूर, जो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, बेहद शानदार लग रहे हैं – उनके चेहरे पर शांति, दिव्यता और शक्ति साफ नजर आती है. जबरदस्त विजुअल्स, बेहतरीन वीएफएक्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक (हैंस जिमर और एआररहमान) – ‘रामायण’ की यह झलक वाकई शानदार है.”

    रामायण’ कब रिलीज होगी

    तरण आदर्श ने आगे लिखा, “जैसा मैंने पहले भी कहा था, ‘रामायण’ सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है. दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा, जिन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया है और निर्देशक नीतेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर पूरी ईमानदारी और भव्यता के साथ पेश कर रहे हैं.” ‘रामायण’ इस दिवाली को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.