Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अल्लू अर्जुन की फिल्म से कल हटेगा AA22XA6 के टाइटल पोस्टर से पर्दा
    • Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती
    • मौसम ने बदली करवट: कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • भिलाई स्टील प्लांट में आग का भयंकर हादसा! पीबीएस 2 में ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, 5 कर्मी झुलसे…
    • ₹39990 में मिल रहा iPhone 15, एक्सचेंज पर कमाल का ऑफर
    • बॉलीवुड के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता जीतेन्द्र आज अपने 84वें जन्मदिन का मना रहे जश्न…
    • वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
    • रु 40 से 2000 पहुंचा शिप बनाने वाली इस कंपनी का शेयर! अब देश के सबसे बड़े जहाज बनाने का मिला ऑर्डर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता जीतेन्द्र आज अपने 84वें जन्मदिन का मना रहे जश्न…
    मनोरंजन

    बॉलीवुड के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता जीतेन्द्र आज अपने 84वें जन्मदिन का मना रहे जश्न…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई – बॉलीवुड के गलियारों से कई बार ऐसी कहानियां सुनने को मिलती हैं, जो इतनी अनोखी होती हैं कि उनकी सच्चाई पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस इंडस्ट्री में कुछ कलाकारों ने अपने करियर की शुरुआत काफी अलग ढंग से की है, जो आगे चलकर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा बना देती है. ऐसे ही कुछ किस्से हमें याद दिलाते हैं कि किस तरह मेहनत, संघर्ष और थोड़ा सा नसीब किसी कलाकार की जिंदगी बदल सकता है. आज हम इस स्पेशल स्टोरी में 84 साल के उस दिग्गज कलाकार के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने हीरोइन के किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी. 

    बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जीतेन्द्र आज 84 वर्ष के हो गये। 07 अप्रैल 1942 को एक जौहरी परिवार में जन्में जीतेन्द्र का रूझान बचपन से हीं फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। वह अक्सर घर से भाग कर फिल्म देखने चले जाते थे।जीतेन्द्र ने अपने सिने करियर की शुरूआत 1959 में प्रदर्शित फिल्म नवरंग से की जिसमें उन्हें छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला।लगभग पांच वर्ष तक जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में काम पाने के लिये संघर्षरत रहे।वर्ष 1964 में उन्हें व्ही .शांताराम की फिल्म गीत गाया पत्थरों ने..में काम करने का अवसर मिला।इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

    वर्ष 1967 में जीतेन्द्र की एक और सुपरहिट फिल्म फर्ज प्रदर्शित हुयी। रविकांत नगाइच निर्देशित इस फिल्म में जीतेन्द्र ने डांसिग स्टार की भूमिका निभाई।इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत मस्त बहारो का मैं आशिक श्रोताओं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र को जंपिग जैक कहा जाने लगा।

    फर्ज की सफलता के बाद डांसिग स्टार के रूप में जीतेन्द्र की छवि बन गयी। इस फिल्म के बाद निर्माता-निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों मेंउनकी डांसिंग छवि को भुनाया। निर्माताओं ने जीतेन्द्र को एक ऐसे नायक के रूप में पेश किया जो नृत्य करने में सक्षम है।इन फिल्मों में हमजोली और कारंवा जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है।इस बीच जीतेन्द्र ने जीने की राह,दो भाई और धरती कहे पुकार के जैसी फिल्मों में हल्के.फुल्के रोल कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अल्लू अर्जुन की फिल्म से कल हटेगा AA22XA6 के टाइटल पोस्टर से पर्दा

    April 7, 2026

    धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड 18 दिनों में 16 सौ करोड़ के हुई पार

    April 6, 2026

    आकांक्षा चमोला पर संस्कृत मंत्र के अपमान का लगा आरोप, यूजर्स ने की कड़ी निंदा

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.