जाम्बिया के सफारी पार्क में प्रकृति का एक बेहद आक्रामक और दुर्लभ रूप देखने को मिला, जहां अपने नन्हे बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित एक हथिनी ने विशालकाय मगरमच्छ पर जानलेवा हमला कर दिया. हथिनी को जैसे ही आभास हुआ कि पानी के किनारे बैठा मगरमच्छ उसके बच्चे के लिए खतरा बन सकता है, उसने बिना देर किए उस पर धावा बोल दिया और अपने भारी-भरकम पैरों से उसे बेरहमी से रौंदना शुरू कर दिया. लगभग 3,000 किलोग्राम से अधिक वजन वाली इस हथिनी ने मगरमच्छ को अपनी सूंड से उठाकर पटका और उसे तब तक कुचला जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई. वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मादा हाथी अपने बच्चों को लेकर बेहद संवेदनशील होती हैं और खतरे को भांपते ही वे किसी भी शिकारी को खत्म करने का दम रखती हैं. इस पूरी घटना को टूरिस्ट हंस हेनरिक हार ने अपने कैमरे में कैद किया, जिन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे चौंकाने वाला मंजर बताया.
Trending
- दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद?
- बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
- वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

