Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»अमरीका-ईरान युद्धविराम ‘वेंटिलेटर’ पर
    संपादकीय

    अमरीका-ईरान युद्धविराम ‘वेंटिलेटर’ पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरीका-ईरान में युद्धविराम ‘वेंटिलेटर’ पर है। जिंदा है, सांस चल रही है, लेकिन कभी भी दम तोड़ सकता है। यह युद्धविराम के मात्र दो दिन का सारांश है। यदि इन दोनों देशों के बीच शांति-समझौता नहीं हो पाया अथवा युद्धविराम ‘ईमानदार’ ही नहीं रहा, तो उसके बाद ‘महाविनाश का युद्ध’ लगभग तय मानना चाहिए, क्योंकि अमरीका के विराट युद्धपोत, लड़ाकू विमान, मिसाइलें, ड्रोन समेत सैनिक मध्य-पूर्व में ही मौजूद हैं। युद्धविराम के कुछ ही घंटों में इजरायल ने लेबनान के कुछ शहरों में, 10 मिनट के अंतराल में ही, करीब 160 बम बरसाए, नतीजतन 303 से अधिक मासूम, बेगुनाह लोग मारे गए और 1500 से अधिक घायल हुए। इनके अलावा, बहुमंजिला इमारतें ध्वस्त कर दी गईं। यह सरकारी डाटा है। लेबनान की सडक़ों पर हृदयविदारक चीख-पुकार ने मन के भीतर बार-बार सवाल पैदा किए कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ‘सामूहिक नरसंहार’ पर आमादा क्यों हैं? क्या वह मनुष्य नहीं हैं? अथवा एक राक्षस ने मनुष्य का मुखौटा पहन रखा है? यदि ऐसे नरसंहारों के प्रभाव में नेतन्याहू चुनाव जीत कर फिर प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो मानवता उस पर थूकती है। वक्त इस हत्यारे का भी आएगा, जब लाश बनने में कुछ पल ही लगेंगे! इजरायल भारत का मित्र-देश है, लेकिन भारत नरसंहारों को कभी भी समर्थन नहीं देता। सवाल यह नहीं है कि युद्धविराम की परिधि में लेबनान है या नहीं है।

    चिंता और सरोकार यह है कि इस नरसंहार के बाद युद्धविराम ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंच गया है। ईरान तिलमिला उठा है। ईरानी संसद के स्पीकर कालीबाफ का मानना है कि युद्धविराम के 10 सूत्रों में से 3 सूत्रों का घोर उल्लंघन हुआ है, लिहाजा किसी शांति-वार्ता या समझौते का कोई मतलब नहीं रहा है। ईरान का आरोप है कि अमरीका इजरायल के जरिए जंग में है और जंगबंदी का ऐलान किया गया है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम, खासकर यूरेनियम के संवर्धन और अंतत: परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनने के सबसे अहम मुद्दे पर अमरीका-ईरान के दरमियान विरोधाभास पूर्ववत हैं। ईरान परमाणु कार्यक्रम को अपना संप्रभु अधिकार मानता है, जबकि अमरीका उसका संवर्धित यूरेनियम नष्ट कर देना अथवा उसे अपने देश ले जाने पर आमादा है। क्या यही युद्धविराम की आधार-स्थिति है? क्या राष्ट्रपति टं्रप दुनिया के ‘लठैत चौधरी’ हैं? इसके अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग इतनी देर ही खुल पाया कि तेल-गैस का एक ही टैंकर गुजर पाया। ईरान ने लेबनान नरसंहार के बाद होर्मुज को फिर बंद कर दिया है और युद्धविराम से बाहर आने के संकेत भी दिए हैं। ईरान युद्ध के 40 दिनों में वैश्विक स्तर पर 590 अरब डॉलर (करीब 49 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान आंका गया है। ईरान के 13 लाख करोड़ रुपए बर्बाद हो चुके हैं। ईरान के पुनर्निर्माण में 10 साल से अधिक का समय लगेगा। वहां करीब 120 फीसदी मुद्रास्फीति है और करीब 4 करोड़ लोग गरीबी-रेखा के नीचे जा सकते हैं। ईरान की जीडीपी में करीब 20 फीसदी तक गिरावट संभव है और तेल-निर्यात अवरुद्ध होने से उसे 33,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ऊर्जा की कीमतों में उछाल से 30 से अधिक बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश भी दबाव में हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी की चेतावनी है कि युद्ध के कारण विश्व में ऊर्जा ही नहीं, खाद्य संकट भी गहरा सकता है। भारत को भी ईरान युद्ध के चौतरफा नुकसान झेलने पड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अधिक बच्चे ‘दंडनीय’ नहीं

    November 7, 2026

    ईरान पर ‘परमाणु हमला’

    November 4, 2026

    क्या संसद ‘अवैध’ है?

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.