Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां ट्रेन के साथ चलती है कार
    अजब गजब

    भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां ट्रेन के साथ चलती है कार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Unknown Fact : भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े और व्यस्त रेल नेटवर्क में से एक है. रोजाना हजारों ट्रेनें यहां से चलती हैं और करोड़ों यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं.

    यही वजह है कि विदेशी पर्यटक भी इसकी खासियत से प्रभावित होकर अपने व्लॉग्स के जरिए इसकी खूब तारीफ करते नजर आते हैं. वहीं, भारत के कई रेलवे स्टेशन अपनी अनोखी बनावट, डिजाइन और खास विशेषताओं के वजह से लोगों को चौंकाते रहते हैं.

    कुछ स्टेशनों की खूबसूरती तो इतनी लाजवाब है कि देखते ही हैरान रह जाते है. इन्हीं में से एक ऐसा स्टेशन भी है, जहां आप अपनी कार या बाइक लेकर सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं.

    भारतीय रेलवे में कई स्टेशन अपनी अलग पहचान रखते हैं. मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अपनी शानदार विक्टोरियन गोथिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है.

    भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन आधुनिक सुविधाओं और एयरपोर्ट जैसी डिजाइन के लिए मशहूर है. लखनऊ का चारबाग स्टेशन अपने महलनुमा ढांचे के लिए प्रसिद्ध है व।हीं नवापुर स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित है. जहां ट्रेन का एक हिस्सा एक राज्य में और दूसरा हिस्सा दूसरे राज्य में होता है. इसी तरह भवानी मंडी दो राज्यों को जोड़ता है, जबकि दार्जिलिंग के पास स्थित घुम स्टेशन देश का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन माना जाता है. कुछ स्टेशनों के नाम भी बेहद दिलचस्प हैं, जैसे दीवाना और काला बकरा.

    पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रेलवे ने अपने ढांचे में जबरदस्त बदलाव किए हैं. वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सैकड़ों स्टेशनों का आधुनिकीकरण, रेल लाइनों का तेजी से इलेक्ट्रफिकैशन और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स इस बदलाव की मिसाल हैं. साथ ही, AI आधारित रखरखाव, बेहतर सुरक्षा और कार्गो क्षमता बढ़ाने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम जारी है और कई नए हाई-स्पीड कॉरिडोर की योजना बनाई गई है.

    कहां है प्लेटफॉर्म तक गाड़ियां जाने वाला स्टेशन?

    अगर उस खास रेलवे स्टेशन की बात करें जहां प्लेटफॉर्म तक गाड़ियां जा सकती हैं, तो वह पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन है. यहां प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 के बीच से एक चौड़ी सड़क गुजरती है. जिसे ‘कैब रोड’ कहा जाता है.

    इस सड़क के जरिए वाहन सीधे स्टेशन परिसर के अंदर पहुंच सकते हैं और यात्री अपने कोच के पास ही उतर सकते हैं. गाड़ियां फोरशोर रोड से प्रवेश करती हैं और बकलैंड ब्रिज गेट से बाहर निकलती हैं, जिससे ट्रैफिक भी स्मूथ बना रहता है. यही खासियत इस स्टेशन को बाकी स्टेशनों से अलग बनाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फनी साउंड पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते ही हंसी से लोटपोट हो गए लोग

    June 19, 2026

    बाकी दुनिया से सालों आगे है भारत…’ UPI का लाइव जादू देख फटी रह गईं इस विदेशी मेम की आंखें

    June 18, 2026

    साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.