Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो भूलकर भी न करें किचन से जुड़ी ये गलतियां…
    • ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा
    • महिला के साथ बर्बरता…सिर मुंडन किया पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए…
    • आज का राशिफल:शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ
    • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…
    • जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…
    • महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»धरती पर मौजूद एलियंस की दुनिया?…
    अजब गजब

    धरती पर मौजूद एलियंस की दुनिया?…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब और रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है. कहीं पर पहाड़ों का जंगल है, जहां पेड़ों की तरह पत्थर निकले पड़े हैं, तो कहीं समंदर के अंदर सड़कों का जाल बिछा हुआ है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर सच में लगता है कि हम पृथ्वी पर नहीं, बल्कि किसी दूसरे एलियन प्लानेट पर आ गए हैं. इस जगह का नाम सोकोत्रा आइलैंड है, जो यमन में है. हिंद महासागर में स्थित यह दूरस्थ आइलैंड अपनी विचित्र प्राकृतिक बनावट और अनोखी जैव विविधता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. लेकिन इस द्वीप की सबसे खास पहचान यहां पाए जाने वाले ड्रैगन ब्लड ट्री हैं, जिनका आकार किसी उल्टे छाते जैसा है. यह देखने में बेहद अलग और रहस्यमयी लगते हैं. यहां का नजारा देख कोई भी अचंभित हो सकता है.

    इन पेड़ों की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब इनकी छाल को काटा जाता है, तो इनमें से गाढ़ा लाल रंग का रस निकलता है, जो देखने में बिल्कुल इंसानी खून जैसा प्रतीत होता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां रहने वाले स्थानीय लोग प्राचीन काल से ही इन पेड़ों से निकलने वाले लाल रस का उपयोग औषधियों, रंगों और जादू-टोने जैसी क्रियाओं में करते आए हैं. लाखों सालों तक बाकी दुनिया से पूरी तरह कटे रहने के कारण सोकोत्रा द्वीप पर प्रकृति का विकास बिल्कुल अलग तरीके से हुआ है, जिसकी वजह से यहां पर ऐसे पौधे और जीव विकसित हुए. वैज्ञानिकों के अनुसार, यहां पाई जाने वाली लगभग एक-तिहाई वनस्पति प्रजातियां दुनिया में कहीं और नहीं मिलतीं. इसके अलावा यहां पर कई दुर्लभ पक्षी, सरीसृप और कीट प्रजातियां भी पाई जाती हैं. यही कारण है कि UNESCO ने साल 2008 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया.

    भारत से भी है गहरा नाता
    इस द्वीप का भारत से भी एक महत्वपूर्ण संबंध रहा है. साल 2018 में जब भीषण चक्रवाती तूफान मेकुनु ने इस क्षेत्र में तबाही मचाई थी, तब यहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन निस्तार अभियान चलाया और 38 भारतीय नाविकों की जान बचाई. इस मिशन में नौसेना के जहाज INS Sunayna को तैनात किया गया, जिसने खराब मौसम के बावजूद सोकोत्रा आइलैंड पर फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की. आज सोकोत्रा न केवल वैज्ञानिकों के लिए, बल्कि पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है. हालांकि, जलवायु परिवर्तन, चराई और मानव गतिविधियों के कारण यहां की अनोखी प्रजातियों पर खतरा भी बढ़ रहा है. खासतौर पर ड्रैगन ब्लड ट्री की संख्या धीरे-धीरे घट रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…

    April 15, 2026

    ‘डर लग रहा था…’, मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसी रही पाकिस्तानी महिला

    April 14, 2026

    एक परिवार ने नवजात बेटी के जन्म पर ‘बेटी हुई है’ बैनर और गुब्बारों से सजी कार के साथ मनाया अनोखा जश्न…

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.