Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो भूलकर भी न करें किचन से जुड़ी ये गलतियां…
    • ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा
    • महिला के साथ बर्बरता…सिर मुंडन किया पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए…
    • आज का राशिफल:शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ
    • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…
    • जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…
    • महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»‘डर लग रहा था…’, मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसी रही पाकिस्तानी महिला
    अजब गजब

    ‘डर लग रहा था…’, मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसी रही पाकिस्तानी महिला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video : Mumbai में एक पाकिस्तानी महिला का अनुभव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. लंदन से नेपाल जा रही इस महिला की फ्लाइट का ट्रांजिट मुंबई में था, और उन्होंने अपने इस सफर को वीडियो के जरिए शेयर किया है. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

    महिला ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में बताया कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट मुंबई से थी और इस दौरान उनके मन में सुरक्षा और नियमों को लेकर काफी घबराहट थी. उन्होंने पहले ही एहतियात के तौर पर एक महीने पहले IndiGo एयरलाइंस से संपर्क किया था. एयरलाइंस की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया गया कि जब तक वे ट्रांजिट एरिया में रहेंगी और एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाएंगी, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

    मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनका अनुभव उनकी उम्मीदों से बिल्कुल अलग रहा. उन्होंने बताया कि वहां का स्टाफ बेहद विनम्र और मददगार था. जिसने उनके सफर को आसान बना दिया. ट्रांजिट के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर खाना खाया. थोड़ा आराम किया और ऊंचाई से शहर के खूबसूरत नजारों का आनंद भी लिया.

    सफर के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब महिला थोड़ी घबरा गईं. सुरक्षा जांच के समय उन्हें सूचना मिली कि उनके चेक-इन बैग में कोई संदिग्ध चीज है. उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें लगा कि कहीं कोई बड़ी परेशानी न हो जाए, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वह सिर्फ एक पावर बैंक था. अधिकारियों ने बेहद शालीन तरीके से उन्हें नियम समझाते हुए कहा कि पावर बैंक को चेक-इन बैग में नहीं, बल्कि केबिन लगेज में रखना होता है.

    यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. कमेंट सेक्शन में भारतीय यूजर्स महिला के अनुभव पर प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने लिखा कि ऐसे असली अनुभव ही लोगों की सोच बदलते हैं, तो किसी ने उन्हें मुंबई में स्वागत करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने वड़ा पाव का स्वाद लिया. वहीं, एक यूजर ने उन्हें ‘बहन’ कहकर दिल से स्वागत किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…

    April 15, 2026

    एक परिवार ने नवजात बेटी के जन्म पर ‘बेटी हुई है’ बैनर और गुब्बारों से सजी कार के साथ मनाया अनोखा जश्न…

    April 13, 2026

    धरती पर मौजूद एलियंस की दुनिया?…

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.