Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    BREKING NEWS

    पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित पेंच नेशनल पार्क के जमतरा गेट पर बीती रात उस समय हालात तनावपूर्ण बन गए, जब बाघ के हमले में एक ग्रामीण की जान चली गई. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने न केवल जमतरा गेट पर जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि वहां आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम और अधिकारियों को करीब तीन घंटे तक घेरे रखा.

    चांद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाहरझिर थोटा निवासी दिनेश (पिता पुसू सेवतकर) पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि हमला इतना अचानक था कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला. बाघ युवक के शव को खींचकर घने जंगलों (कोर एरिया) के भीतर ले गया. जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी, सैकड़ों की संख्या में लोग जमतरा गेट पर एकत्रित हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा.

    प्रशासनिक अमला और पुलिस बल तैनात

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात मिश्रा, एसडीओ अतुल पारधी सहित चांद और चौरई थाने का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अधिकारियों ने कई घंटों तक ग्रामीणों को समझाने और शांत करने का भरसक प्रयास किया. हालांकि, रात 12 बजे तक हंगामा जारी रहा और बाघ की मौजूदगी के कारण युवक का शव भी बरामद नहीं किया जा सका था.

    6 महीने में 4 जानें, सुरक्षा पर उठे सवाल

    क्षेत्रीय जनता का आक्रोश जायज नजर आता है क्योंकि पिछले 6 महीने के भीतर पेंच के बफर और कोर एरिया में बाघ के हमले की यह चौथी बड़ी घटना है. किशनपुर, नाहरझिर और थोटा माल जैसे क्षेत्रों में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं: हमलावर बाघ को तत्काल पकड़ा जाए, आबादी वाले क्षेत्रों में फेंसिंग (तारबंदी) की जाए और मृतक के परिवार को अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए.

    घटना के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    पेंच पार्क के उपसंचालक पुनीत गोयल ने बताया कि कल गश्त के दौरान पार्क के कोर एरिया में कर्मचारियों को युवक का शव दिखाई दिया. इसके पुलिस को सूचना दी गई गई. ग्रामीणों की सहायता से युवक की शिनाख्त की गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पार्क के जमतरा गेट को नुकसान पहुंचाया. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई. मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की प्रक्रिया की जा रही है.

    चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे, जहां वन्य प्राणी के हमले से एक युवक की मौत से ग्रामीण गुस्साए थे. ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद मामला शांत कराया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.