Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    • कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
    छत्तीसगढ़

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने आज रांची से पहुंची झारखंड राज्य आवास बोर्ड की एक उच्चस्तरीय 06 सदस्यीय अध्ययन दल को अपनी योजनाओं, नीतियों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम 15 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं, नियमों एवं नवाचार के अध्ययन हेतु प्रवास पर है। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अधिकारियों द्वारा राज्य की आवासीय योजनाओं, संपत्ति प्रबंधन, मार्केटिंग, विक्रय प्रणाली एवं आई.टी. आधारित प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की गई। अपर आयुक्त श्री हर्ष कुमार जोशी द्वारा तकनीकी विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्य संपदा अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह ने संपत्ति प्रबंधन, मार्केटिंग, सेल्स एवं आईटी सिस्टम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियॉ विस्तार से साझा की। मुख्य लेखा अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा शुक्ला द्वारा वित्तीय प्रबंधन, उपायुक्त श्री बी.बी. सिंह एवं कार्यपालन अभियंता श्री संदीप साहू ने भी तकनीकी पहलुओं पर अपने अनुभवों एवं कार्यप्रणाली से अध्ययन दल को अवगत कराया।

    अध्ययन दल को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय, मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव के कुशल मार्गदर्शन में जनसामान्य आवास की सुविधा हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की प्रमुख उपलब्धियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मुख्यताः विगत एक वर्ष में 1100 करोड़ की 5145 संपतियों का विक्रय, पुरानी रिक्त संपत्तियों का ओ.टी.एस-।। के अंतर्गत एक वर्ष में 174 करोड़ की 1105 संपत्तियों का विक्रय, हितग्राहियों की सुविधा के लिए आबंटी पोर्टल, ए.आई.चैटबोर्ड की सुविधा, विगत 02 वर्षो में 3050 करोड़ की 78 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ के साथ ही रि-डेव्हलपमेंट की योजनांतर्गत 7 संपत्तियों का प्रस्ताव शामिल है।

    विदित हो कि, झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा वर्ष 2000 के अधिनियम में संशोधन अथवा नवीन कानून के निर्माण के उद्देश्य से इस अध्ययन दल का गठन किया गया है। अध्ययन दल आवासीय क्षेत्रों में हो रहे अवैध व्यावसायिक उपयोग को नियमानुसार “मिश्रित उपयोग” में परिवर्तित करने के पहलुओं का भी अध्ययन कर रही है। इसी क्रम में अध्ययन दल विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर वहां की आवास नीतियों, मास्टर प्लान, आवंटन, विक्रय, नामांतरण एवं पंजीयन संबंधी प्रक्रियाओं का अवलोकन कर रही है।
    यहां यह भी उल्लेखनिय है कि, दोनों राज्यों का गठन एक ही वर्ष 2000 में हुआ था, परंतु छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आवासीय योजनाओं का विस्तार बहुत तेजी से किया गया। जिससे छत्तीसगढ़ में जनसामान्य को पक्का छत किफायती दर पर प्राप्त हो सका।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

    September 22, 2026

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.