Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी सीरीज को लेकर विरोध और विवाद तेज, रिलीज से पहले ही बैन की मांग
    मनोरंजन

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी सीरीज को लेकर विरोध और विवाद तेज, रिलीज से पहले ही बैन की मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डायरेक्टर राघव डार की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर आते ही सियासी और कानूनी विवाद शुरू हो गया है। बता दें, लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकने की मांग करते हुए OTT प्लेटफॉर्म को कानूनी नोटिस भी भेज दिया है।

    कुख्यात गैंगस्टर के लाइफस्टाइल पर बेस्ड है सीरीज

    इस पर सांसद वारिंग का कहना है कि ये सीरीज कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लाइफस्टाइल पर बेस्ड है, जिस पर अदालतों में कई गंभीर मामले विचाराधीन हैं और उनके मुताबिक किसी अपराधी की जीवनगाथा को नाटकीय अंदाज में पेश करना उसके अपराधों को महिमामंडित करने जैसा है। इससे समाज में अपराधियों को गलत शोहरत मिलेगी और युवाओं में अपराध के प्रति आकर्षण बढ़ भी सकता है।

    साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब पहले से ही गैंगस्टर संस्कृति और युवाओं के अपराध की ओर झुकने की गंभीर समस्या से परेशान रहा है। ऐसे स्थिती में किसी असली गैंगस्टर को ‘हीरो’ की तरह दिखाना कानून-व्यवस्था के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें, नोटिस में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और संविधान के अनुच्छेद 19 (2) का हवाला देते हुए कहा गया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं है और समाज में अशांति फैलाने वाले कंटेंट पर रोक लगाना जायज है।

    सीरीज में अपराध दिखाना नहीं, बल्कि उसकी जड़ों की पड़ताल करना है

    दूसरी ओर डायरेक्टर राघव डार का कहना है कि ये सीरीज अपराध का महिमामंडन नहीं, बल्कि उसकी जड़ों की पड़ताल करना है और स्टूडेंट पॉलिटिक्स, सोशल मीडिया और सामाजिक माहौल, इन सबको जोड़कर ये दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिर एक इंसान अपराध के रास्ते पर कैसे और क्यों चला जाता है। बता दें, 2018 में सलमान खान को खुलेआम धमकी देने के बाद वो राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए। तब से उस पर हत्या, अपहरण और वसूली जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और वो अक्सर जेल के भीतर से ही अपना नेटवर्क संचालित करता रहा है। बता दें, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का प्रीमियर 27 अप्रैल को ZEE5 पर होगा और ये सिर्फ हिंदी में ही देखने को मिलने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.