Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वलसाड में बड़ा सड़क हादसा,तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत…
    • ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
    • एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में ₹3,147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया; रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिलेगी नई गति
    • सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • पाॅवर कंपनी डंगनिया औषधालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
    • नगर निगम के जोन-10 से गायब हुए 69 जमीनों की फाइल, 100 एकड़ जमीन का घोटाला आया सामने
    • भारत का समुद्री खाद्य निर्यात ₹72,000 करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंचा…
    • सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»आशा भोसले से मिलने की चाह रह गई अधूरी, सिंगर को याद कर भावुक हुईं जेमी लीवर
    मनोरंजन

    आशा भोसले से मिलने की चाह रह गई अधूरी, सिंगर को याद कर भावुक हुईं जेमी लीवर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है और हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं.

    आशा भोसले को याद कर भावुक हुईं जेमी लीवर
    इसी बीच कॉमेडियन और एक्ट्रेस जेमी लीवर ने भी उन्हें याद करते हुए एक भावुक बात साझा की. उन्होंने बताया कि वह सालों से उनकी मिमिक्री करती आ रही थीं, लेकिन अफसोस कि उन्हें कभी आशा भोसले से मिलने का मौका नहीं मिल पाया.

    आशा भोसले से मिलना चाहती थी जेमी लीवर
    जेमी लीवर ने फिल्मीज्ञान संग बातचीत में  आशा भोसले को याद करते हुए कहा, ‘मैं उस वक्त देश में नहीं थी और बिल्कुल अकेली थी. जब मुझे उनके बारे में पता चला, तो ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी दुनिया ही टूट गई हो. मैं 12 साल से उनकी मिमिक्री कर रही हूं और कभी उनसे मिल ही नहीं पाई. कई बार ऐसा हुआ कि लगा अब आशा जी से मिलेंगे, फिर कभी और… जब भी मिलने की कोशिश की, वो हो नहीं पाया. वो दिल में एक ख्वाहिश थी कि उनसे मिलना है, लेकिन वो अधूरी रह गई.

    उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आया, लेकिन अचानक एक बहुत भारी सा दुख महसूस होने लगा, आंसू आने लगे और मैं खुद को संभाल नहीं पाई. समझ नहीं आ रहा था कि उनसे मेरा इतना गहरा कनेक्शन क्यों है.’ उन्होंने आगे कहा, जब आप किसी की मिमिक्री करते हैं, तो सिर्फ करने के लिए नहीं करते, कुछ कलाकारों से आप जुड़ जाते हैं और एक गहरा रिश्ता बन जाता है. मैंने उनके गाने सुने हैं, उनके इंटरव्यू देखे हैं, उन्हें करीब से ऑब्जर्व किया है, वो मेरी आइडल थीं और मैं उनसे कभी मिल नहीं पाई. मैंने उन्हें एक बार उनके कॉन्सर्ट में देखा था… वो सच में एक लेजेंड थीं.’

    बता दें, आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली. उन्हें 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, वो काफी टाइम से बीमार थीं. इसके एक दिन बाद 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया गया. जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. सभीं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी सीरीज को लेकर विरोध और विवाद तेज, रिलीज से पहले ही बैन की मांग

    April 22, 2026

    आशीर्वाद बंगला ‘वो मेरे हीरो का घर था’ राजेश खन्ना को लेकर इमोशनल हुई मुमताज

    April 21, 2026

    बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण और ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह के घर एक बार फिर गूंजने वाली है खुशियों की किलकारी…

    April 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.