Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण
    • आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में एक विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन…
    • 4 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया अटैक, बिना किसी हथियार के बाप हाथों से जबड़ा खोल बचाया
    •  राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
    • पलाश चंदेल बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश युवा महामंत्री
    • केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Don 3: Ranveer Singh ने Farhan Akhtar को वापस किए 10 करोड़ रुपये
    मनोरंजन

    Don 3: Ranveer Singh ने Farhan Akhtar को वापस किए 10 करोड़ रुपये

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Don 3: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फिल्ममेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म ‘डॉन 3’ Don 3को लेकर बीते कुछ हफ्तों में बड़ा मोड़ देखने को मिला. एक्टर के प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने हर्जाने की मांग की थी, जिससे मामला चर्चा में आ गया.

    हालांकि बीच में कई अधिकारियों की दखल के बाद अब यह विवाद सुलझता नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अपना साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया है और साथ ही प्रोडक्शन हाउस को अपने अगले प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी देने का वादा भी किया है, जिससे दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है.

    रणवीर सिंह ने वापस किया साइनिंग अमाउंट

    दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रणवीर सिंह ने अपना साइनिंग अमाउंट वापस करने के लिए खुशी-खुशी हां कह दी है, जो कथित तौर पर लगभग 10 करोड़ रुपये था. एक्सेल को और हर्जाना देने के लिए, वह कथित तौर पर उन्हें अपनी अगली फिल्म में ‘हिस्सेदारी’ देने के लिए सहमत हो गए हैं, जिसे फिलहाल प्रलय कहा जा रहा है’. हालांकि इस पूरे मामले में मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया हैं.

    क्रिएटिव मतभेद से शुरू हुआ था विवाद

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच क्रिएटिव मतभेदों के चलते यह टकराव शुरू हुआ. फिल्म की प्री-प्रोडक्शन और डेवलपमेंट स्टेज पर काफी काम हो चुका था. ऐसे में रणवीर के प्रोजेक्ट से हटने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने कथित तौर पर हुए वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कीथी. रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने इस फाइनेंशियल लायबिलिटी की सीमा पर सवाल उठाया है. उनका मानना है कि जिन नुकसानों का दावा किया जा रहा है, वे उनके कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के तहत उनकी जिम्मेदारी में नहीं आते.

    रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी डॉन 3? (Why did Ranveer Singh leave Don 3?)

    आपजी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह को दिसंबर में डॉन 3 से निकाल दिया गया था. उनके फैसले के बारे में बात करते हुए एक सोर्स ने बताया, ‘रणवीर का दावा है कि उन्होंने प्रोजेक्ट इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे. उन्होंने बार-बार बदलाव की रिक्वेस्ट की और फाइनल ड्राफ्ट से खुश नहीं थे. दूसरी ओर, एक्सेल का कहना है कि सिंह की मंज़ूरी के बाद ही उन्होंने प्री-प्रोडक्शन पर काम आगे बढ़ाया’.

    रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

    इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 में दिखे थे.इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. ‘धुरंधर 2’ ने अब तक भारत में ₹1,119.29 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹1,339.76 करोड़ हो गया है. ओवरसीज़ मार्केट में ₹422 करोड़ के साथ, फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,761.76 करोड़ हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’

    April 24, 2026

    “बापूजी तो चले गए, हम सबको छोड़कर”, दिखाया मौत का ट्रैक, क्या 18 साल बाद ‘तारक मेहता’ छोड़ेंगे बापूजी?

    April 24, 2026

    खान्स हों या अजय-अक्षय, इस सुपरस्टार को कभी नहीं पड़ा कोई फर्क, दिए दनादन 10 ब्लॉकबस्टर

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.