Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»खुद ही रीस्टार्ट हो जाएगा आपका Samsung फोन, बार-बार करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
    तकनीकी

    खुद ही रीस्टार्ट हो जाएगा आपका Samsung फोन, बार-बार करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समय के साथ स्मार्टफोन स्लो होना बिल्कुल नॉर्मल है. धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स, जमा होता कैश और बढ़ते सिस्टम प्रोसेस फोन की परफॉर्मेंस पर असर डालने लगते हैं. ऐसे में कभी-कभी फ्लैगशिप फोन भी हैंग या लैग करने लगता है. स्टोरेज खाली करना और बेकार ऐप्स हटाना मददगार तो है, लेकिन हर बार ये करना आसान नहीं होता.

    अच्छी बात यह है कि फोन को रेगुलर रीस्टार्ट करना इस समस्या का बेहद आसान और असरदार समाधान है. खासकर Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स में आप इसे ऑटोमैटिक भी सेट कर सकते हैं, ताकि आपका फोन हमेशा स्मूद चलता रहे.

    फोन को रीस्टार्ट करने के क्या फायदे हैं?

    फोन को रेगुलर रीस्टार्ट करने से टेम्पररी फाइल्स हट जाती हैं, रैम फ्रेश हो जाती है और बेवजह चल रहे बैकग्राउंड प्रोसेस बंद हो जाते हैं. यानी आपका स्मार्टफोन फिर से एकदम फ्रेश होकर तेज और स्मूद तरीके से काम करने लगता है.

    क्या है सैमसंग फोन में मिलने वाला ऑटो ऑप्टिमाइजेशन फीचर?

    सैमसंग ने इस काम को और भी आसान बना दिया है. Galaxy स्मार्टफोन्स में ऑटो ऑप्टिमाइजेशन (Auto Optimisation) नाम का फीचर मिलता है. यह आपके फोन को अपने-आप समय-समय पर रीस्टार्ट कर देता है. अच्छी बात ये है कि यह रीस्टार्ट आमतौर पर उसी समय होता है, जब आप फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे होते.

    इससे आपका स्मार्टफोन रेगुलर खुद को रिफ्रेश करता रहता है, जिससे परफॉर्मेंस स्मूद बनी रहती है. अगर आप दिनभर फोन का काफी इस्तेमाल करते हैं, तो यह फीचर फ्रीजिंग और लैग जैसी परेशानियों से बचाता है.

    सैमसंग फोन में ऑटोमैटिक रीस्टार्ट कैसे सेट करें?

    • सबसे पहले अपने Samsung Galaxy फोन में Settings खोलें.
    • अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Battery and Device Care पर टैप करें.
    • इसके बाद Additional Care सेक्शन में जाएं.
    • यहां आपको Auto Optimisation का ऑप्शन मिलेगा. उस पर टैप करें.
    • अब Auto Restart को ऑन कर दें.
    • चाहें तो अपनी सुविधा के अनुसार फोन के रीस्टार्ट होने का दिन और समय भी सेट कर सकते हैं.

    पहले पूरी करनी पड़ेगी ये शर्तें 

    Samsung के मुताबिक, Galaxy स्मार्टफोन तभी अपने-आप रीस्टार्ट होगा जब कुछ जरूरी शर्तें पूरी होंगी. जैसे फोन इस्तेमाल में न हो, स्क्रीन बंद हो, बैटरी 30% से ज्यादा हो और SIM लॉक ऑफ हो. यानी कंपनी ने इस फीचर को इस तरह डिजाइन किया है कि आपके जरूरी काम या रोजमर्रा के इस्तेमाल में किसी तरह की रुकावट न आए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.